मड़ई मेला में पहुंचे मंत्री डॉ. डहरिया ने 1 करोड़ 08 लाख रूपये के विकास कार्यों की घोषणा की
रायपुर- छत्तीसगढ़ में दिसंबर से लेकर मार्च-अप्रैल महीने तक पूरे प्रदेश भर के ग्रामीण अंचलों में मड़ई मेला का आयोजन किया जाता है और छत्तीसगढ़िया समाज के द्वारा उत्साह के साथ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को मनाया जाता है। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के विधानसभा क्षेत्र आरंग के विभिन्न ग्रामों में मड़ई मेला का आयोजन किया जा रहा जिसमें मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। विगत दिनों गनौद, तुलसी एवं जावा में आयोजित मड़ई मेला में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ग्रामीणों के बीच पहुंचे तथा मड़ई मेलों में लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मड़ई मेला हमारे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर है। जिसे हम अपने पूर्वजों से पीढ़ी दर पीढ़ी देखते आए हैं। हमें भी इस सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना है तथा आने वाली पीढ़ी तक पहुंचना है।
मड़ई मेला के अवसर पर ग्रामीणों ने विकास कार्यों की मांग भी की, जिस पर मंत्री डॉ. डहरिया ने मंच से एक करोड़ आठ लाख रूपये के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने ग्राम गनौद में धान खरीदी केंद्र में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 69.46 लाख रूपये, साहू समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये, पंखटिया तालाब में शेड निर्माण हेतु 02 लाख रूपये, गौरा गौरी मंच निर्माण हेतु 1.50 लाख रूपये, ग्राम तुलसी में शीतला मंदिर से नोहर के घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 14.76 लाख रूपये, साहू समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रूपये, मंगल भवन अहाता निर्माण हेतु 2.50 लाख रूपये और रंगमंच निर्माण हेतु 1.50 लाख रूपये, ग्राम जावा में मौली माता मंदिर में पेवर ब्लाक हेतु 05 लाख रूपये की घोषणा की गई है। मंत्री डॉ. डहरिया को संकरी के आश्रित ग्राम जावा के ग्रामीणों ने अवगत कराया कि उन्हें राशन के लिए 07 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, इसलिए हमारे गांव में राशन दुकान खुलवा दीजिए, जिस पर मंत्री डॉ. डहरिया ने तत्काल घोषणा कर एक सप्ताह के भीतर गांव में ही राशन दुकान खुलवाने की घोषणा की। इस माह से ग्रामीणों को अब राशन दुकान से राशन वितरण शुरू कर दिया गया है, इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। गांववासियों ने मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...