वडनगर। आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग ने देश ही नहीं, दुनियाभर में लोगों को दीवाना बना रखा है। मैच के नतीजों पर सट्टेबाजी की खबरें भी खूब आती हैं। इसी सट्टे से तगड़ी रकम कमाने के लालच में गुजरात के एक शख्स ने नकली आईपीएल ही करा डाला। रूस में बैठे लोग इस पर सट्टा भी लगा रहे थे। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी, टीम और अंपायर तक नकली थे। यहां तक कि स्टेडियम में बैठे दर्शकों की आवाज भी इंटरनेट से डाउनलोड की गई थी। यूट्यूब पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही थी। सब कुछ इतनी सफाई से किया गया कि रूसी सट्टेबाजों ने इसे ही असली टूनार्मेंट मान लिया। नकली आईपीएल में टीमों के नाम, जर्सी, कमेंटेटर और खिलाड़ी असली टूनार्मेंट की तरह ही पेश किए गए थे। इस लीग में सीएसके, एमआई, जीटी जैसी टीमें शामिल थी। ये टीमें 21 मजदूर युवाओं को लेकर बनाई गई थीं। हर मजदूर को एक मैच खेलने के लिए 400 रुपए दिए जाते थे। फॉर्म हाउस में फ्लड लाइट और कैमरे नकली आईपीएल चलाने वाला गिरोह सोमवार को ही पकड़ाया। इससे पहले, वे क्वार्टर फाइनल तक के मैच करा चुके थे। पुलिस अधिकारी भावेश राठौड़ ने बताया कि इस फेक लीग का आयोजन मेहसाणा के वडनगर तालुका के मोलिप उर गांव में हो रहा था। शोएब ने गुलाम मसीह के खेत को किराए पर लिया, उसे क्रिकेट मैदान में बदला। मैच असली दिखें, इसके लिए आरोपियों ने मैदान में फ्लड लाइट्स लगाईं। पांच एसडी कैमरे भी लगाए और अंपायरिंग के लिए वॉकी-टॉकी का इंतजाम किया। कमेंट्री के लिए मेरठ के एक व्यक्ति को लाया गया, जो मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले की आवाज निकालने में माहिर था।
रूस से लौटा पब कर्मचारीनिकला मास्टरमाइंड
पुलिस ने बताया कि बेटिंग के लिए मशहूर एक रूसी पब में 8 महीने काम करने के बाद मोलीपुर लौटे शोएब दावड़ा ने इस ठगी को अंजाम दिया। शोएब ने पुलिस को बताया कि रूसी पब में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात आसिफ मोहम्मद से हुई थी, जो इस तरह की ठगी में माहिर था। आसिफ ने ही क्रिकेट की बारीकियों के बारे में बताया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...