मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा के मामले में पहले पत्ते खोलने वाली कांग्रेस एक तरफ जहां बगावत से जूझ रही है तो दूसरी ओर बीजेपी की दूसरी सूची सामने आने के बाद बैकफुट पर नजर आ रही है। इसे बगावत का प्रेशर माना जाए या बीजेपी के उम्मीदवारों का असर कि कांग्रेस को अब तक 7 सीटों पर उम्मीदवार बदलने पड़े हैं। माना जा रहा है कि अभी कुछ और सीटों पर भी बदलाव हो सकता है। इस बदलाव का दुष्प्रभाव अन्य उम्मीदवारों के प्रचार पर भी नजर आने लगा है।
मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद अंतरकलह का सामना कर रही कांग्रेस के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। विधानसभा चुनाव के दावेदार वरिष्ठ नेताओं से मिलकर लगातार उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे हैं। इस बीच पार्टी ने तीन उम्मीदवारों को बदल दिया तो बागियों और दावेदारों को और बल मिल गया। कांग्रेस ने बुधवार को फिर चार सीटों सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा से उम्मीदवार बदल दिए हैं। नए उम्मीदवारों में सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाह, पिपरिया से गुरु चरण खरे की जगह विरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवल और जावरा से हिम्मत श्रीमाल की जगह विरेंद्र सिंह सोलंकी को मौका दिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी के अंदर आंतरिक लोकतंत्र है। पार्टी में किसी तरह की कोई तानाशाही नहीं है।
कांग्रेस के उम्मीदवार बदलने का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी बगावत, विरोध और अंतकलह के बाद 3 सीटों पर प्रत्याशियों को बदला गया था। गोटेगांव सीट से पूर्व विधायक शेखर चौधरी का टिकट बदलकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति, दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ अवधेश नायक का टिकट बदलकर राजेंद्र भारती और पिछोर सीट से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को टिकट दिया गया है। इस पूरी कवायद पर बीजेपी की और से बयान सामने आया है।
230 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के ऐलान के बाद से ही हो रहे विरोध को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि कई सीटों पर प्रत्याशियों को बदला जा सकता है। इधर, निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब आमला विधानसभा सीटे से भी कांग्रेस प्रत्याशी बदले जाने की चर्चा है। कांग्रेस ने इस सीट से मनोज मालवे को टिकट दे दिया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस अपनी ही पार्टी के अंदर चल रही अंदरूनी लड़ाई को कितना कंट्रोल कर पाती है और इसके लिए उसे कितने बदलाव करने पड़ते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...