Magh Bihu 2025: माघ बिहू, असम राज्य का खास त्योहारों में से एक है. यह फसल कटाई के त्योहार के रूप में मनाया जाता है. इस साल माघ बिहू 15 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा. माघ बिहू को भोगाली बिहू के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन लोग सूर्य देव की पूजा करते हैं और नई फसल की खुशी में उन्हें धन्यवाद देते हैं. पारंपरिक गीत, नृत्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ यह त्योहार असम के लोगों के लिए खास महत्व रखता है
माघ बिहू दो दिनों तक मनाया जाता है और हर दिन के लिए अलग-अलग परंपराएं होती हैं. पहला दिन उरुका नाम से जाना जाता है. इस दिन लोग मिलकर ‘मेजी’ (एक बड़ा अलाव) और ‘भेलाघर’ (घास-फूस के अस्थायी घर) तैयार करते हैं. युवा खेतों से घास लेकर भेलाघर बनाते हैं. रात को परिवार और दोस्त मेजी के पास इकट्ठा होते हैं, ढोल बजाते हैं, बिहू गीत गाते हैं और नई फसल के पकवानों का आनंद लेते हैं. दूसरे दिन खास उत्सव होता है. दूसरे दिन सुबह-सुबह मेजी को जलाया जाता है, जो पुराने को जलाकर नए की शुरुआत का प्रतीक है. लोग अग्नि देव की पूजा करते हैं और हवन करते हैं
तारीख और शुभ मुहूर्त
भोगाली बिहू की तारीख: 14-15 जनवरी 2025
संक्रांति तिथि शुरू: 14 जनवरी सुबह 9:03 बजे
संक्रांति तिथि समाप्त: 15 जनवरी रात 10:11 बजे
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:27 से 6:21 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:16 से 2:58 तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:44 से 6:11 तक
माघ बिहू का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माघ बिहू का जिक्र विष्णु पुराण में भी मिलता है. इसे प्राचीन समय में ‘बिस्वा उत्सव’ कहा जाता था. इस दिन अग्नि देव की पूजा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. साथ ही, ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है और फसल का भरपूर लाभ होता है. यह त्योहार घर में समृद्धि और खुशी लाता है.
बिहू में खास क्या है?
माघ बिहू के दौरान तिल-गुड़ के लड्डू, पीठा (चावल और गुड़ से बनी मिठाई) बनाया जाता है. ढोल की थाप पर बिहू नृत्य किया जाता है. इसके साथ परिवार और पड़ोसी मिलकर त्योहार मनाते हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...