टेलीविजन और फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बीआर चोपड़ा की कालजयी ‘महाभारत’ में ‘दानवीर कर्ण’ का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की है। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के अनुसार, पंकज धीर कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि, एक बार उन्होंने इस गंभीर बीमारी को मात दे दी थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में कैंसर दोबारा लौट आया था। उनकी हालत काफी नाजुक थी और हाल ही में उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी पंकज धीर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। CINTAA द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अभिनेता ने 15 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। गौरतलब है कि पंकज धीर CINTAA के पूर्व महासचिव भी रह चुके थे। पंकज धीर ने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 1988 में प्रसारित हुए बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ से मिली। इस शो में उन्होंने कर्ण के किरदार को जिस संजीदगी और जीवंतता के साथ पर्दे पर उतारा, उसकी मिसाल आज भी दी जाती है। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि पहले उन्होंने अर्जुन के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन मूंछें हटाने से इनकार करने पर बीआर चोपड़ा ने नाराज होकर उन्हें शो से बाहर कर दिया था। हालांकि, 6 महीने बाद चोपड़ा ने खुद उन्हें ‘कर्ण’ के किरदार के लिए चुना, जो उनके करियर का सबसे यादगार रोल बन गया।
‘महाभारत’ के अलावा, उन्होंने ‘चंद्रकांता’ और ‘द ग्रेट मराठा’ जैसे कई ऐतिहासिक और पौराणिक शो में भी काम किया। उन्होंने ‘सोल्जर’, ‘बादशाह’ और ‘सड़क’ जैसी सफल हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। पंकज धीर अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितिन धीर को छोड़ गए हैं। उनके बेटे निकितिन धीर भी एक जाने-माने अभिनेता हैं, जिन्हें ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में ‘थंगाबली’ के किरदार के लिए जाना जाता है। निकितिन ने भी अपने पिता की तरह कई पौराणिक शो में काम किया है और हाल ही में ‘श्रीमद रामायण’ में रावण की भूमिका के लिए प्रशंसा बटोरी थी। उनकी पत्नी कृतिका सेंगर भी एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Rakesh Soni /
February 4, 2026 /
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...