Google Analytics Meta Pixel अगहन मास में महालक्ष्मी पूजा, मुख्यमंत्री ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना - Ekhabri.com

अगहन मास में महालक्ष्मी पूजा, मुख्यमंत्री ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर, 26 नवम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद जिले के बसना तहसील अन्तर्गत ग्राम सलखंड में ग्रामीणों द्वारा आयोजित मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। पारंपरिक मंत्रोच्चार के साथ हुए इस पूजन में मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी भी ली।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सलखंड में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। साथ ही एनीकेट निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगहन मास अन्न, धन और समृद्धि का प्रतीक है। मां महालक्ष्मी न केवल धन का, बल्कि सुख, शांति और सद्भाव का आशीर्वाद भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की 25 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण उदाहरण है। यहां आयोजित मेला स्थानीय संस्कृति और लोकाचार को आगे बढ़ाने का माध्यम बन चुका है।

 

संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनों को बधाई दी और कहा कि संविधान देश को एकजुट, सशक्त और प्रगतिशील दिशा प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ निर्माण समिति के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। केंद्र सरकार के सहयोग से अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आवास निर्माण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 18 लाख आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

Read Also  मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 25 लाख से ज्यादा लोगों का नि:शुल्क इलाज

वहीं महतारी वंदन योजना से लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है, जो महिला सशक्तिकरण की बड़ी उपलब्धि है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा, समरसता और राष्ट्रीय विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया, राज्य बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *