Google Analytics Meta Pixel उज्जैन में भूखी माता क्षेत्र में बनेगा गौशाला और हाईटेक हेल्थ सेंटर - Ekhabri.com

उज्जैन में भूखी माता क्षेत्र में बनेगा गौशाला और हाईटेक हेल्थ सेंटर

By: Ashok Mahawar

Ujjain | 25 November 2025:सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन के भूखी माता मंदिर क्षेत्र में साधु-संतों और श्रद्धालुओं की चिकित्सा सेवाओं के लिए एक अत्याधुनिक हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। यह भव्य परियोजना इंद्रदेव महाराज वेलफेयर सेंटर द्वारा 10 बीघा भूमि पर विकसित की जाएगी। हॉस्पिटल और गौशाला परिसर का भूमि पूजन 28 नवंबर को किया जाएगा।

 

कुंभ के दौरान लाखों साधु-संत व श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए वर्षों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, योग चिकित्सा, पैथोलॉजी, ओपीडी भवन और सेवा कुटीर सहित अनेक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

 

परियोजना की शुरुआत एक महायज्ञ व भूमि पूजन कार्यक्रम से होगी, जिसमें देशभर से संत-महंत, श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन भूखी माता मंदिर क्षेत्र में स्वामी इंद्रदेव सरस्वती के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया जाएगा।

 

आध्यात्मिक गुरु जितेंद्र महाराज ने कहा कि यह हॉस्पिटल सिर्फ साधु-संतों के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के जरूरतमंद लोगों के लिए भी एक सेवा केंद्र बनेगा। वहीं गौशाला में गोसेवा, गो-चिकित्सा और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की योजना है।

देखें वीडियो:

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से भूखी माता क्षेत्र में धार्मिक, सेवा व सामाजिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी। सिंहस्थ 2028 को लेकर यह एक महत्वपूर्ण तैयारी मानी जा रही है।

 

 

 

एक नजर में: इंद्रदेव महाराज वेलफेयर सेंटर

 

उज्जैन में स्थित इंद्रदेव महाराज वेलफेयर सेंटर द्वारा गौसेवा, वृद्धाश्रम संचालन, अन्नदान, धार्मिक सेवा और स्वास्थ्य सुविधा जैसी अनेक गतिविधियाँ चलाई जाती हैं। संस्थान वृंदावन और जलगाँव सहित अन्य स्थानों पर भी सक्रिय है।

Read Also  चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत को एक और उपलब्धि, अपने लक्ष्य पर पहुँचा आदित्य एल-1

 

अब सिंहस्थ क्षेत्र के पास प्राकृतिक चिकित्सा आधारित आधुनिक हॉस्पिटल और विशाल गौशाला का निर्माण किया जाएगा। यहाँ किडनी, घुटनों और डायबिटीज संबंधी बीमारियों का बिना ऑपरेशन उपचार संभव होगा। सेंटर का उद्देश्य समाज में करुणा, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *