महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों भयावह मंजर देख कांप उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक नशे की हालत में मोड़ होने के कारण बस से नियंत्रण खो बैठा और नहरी पुलिया के पास एक बड़े पेड़ से टकराकर बस पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ बच्चे शीशे तोड़ते हुए खिड़कियों से बाहर जा गिरे।
आसपास के लोगों ने मौके पर पुलिस को हादसे की सूचना दी, जबकि घटनास्थल पर महज आधे घंटे में ही 300 से अधिक लोगों की भीड़ ने हर संभव सहयोग कर घायलों को निजी वाहनों व एंबुलेंस के माध्यम से उप नागरिक अस्पताल कनीना और एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं दो बच्चों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। कनीना स्थित जीएल पब्लिक स्कूल की बस गांव सेहलंग से खेड़ी-तलवाना, झाड़ली, खरकड़ा बास, धनौंदा आदि गांवों से बच्चों को बैठाकर कनीना स्थित जीएल स्कूल ले जाती थी। वीरवार को चालक 32 वर्षीय धर्मेंद्र गांव झाड़ली, खरकड़ा बास, धनौंदा से बच्चों को बस में बैठाकर उन्हाणी स्थित नहरी पुलिया व हैफेड के गोदाम के नजदीक पहुंचा। यहां हल्के मोड़ पर चालक ने गति कम न करते हुए ही बस मोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद नियंत्रण खो बैठा और गलत दिशा में पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई। हादसे के दौरान हर ओर छोटे बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व सड़क पर आवागमन कर रहे वाहन चालक भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को बचाने में जुट गए। हादसे से पूर्व बस चालक ने गांव खेड़ी में एक बाइक को साइड से टक्कर मार दी थी, जिसके बाद खेड़ी निवासी युवक तूड़ी पर गिर गया था। उसने बस स्टैंड पर बस रुकवाकर चालक से चाबी छीन ली थी। चालक के मुंह से शराब की बदबू आने के बाद युवक ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से कर दी थी, लेकिन कुछ ग्रामीणों के बच्चे भी बस में सवार थे, जिनके अनुरोध पर चाबी वापस दे दी। इसके बाद उन्हाणी मोड़ पर यह हादसा हो गया।
More News:
- यूपी में एक और मामला: पुलिस ने दिया था सुरक्षा के लिए गनर पर परिवार को खुलेआम मारी गोली
- केरल के मंदिरों में RSS की शाखा पर रोक:देवस्वम बोर्ड ने कहा-राजनीतिक आयोजन भी नहीं होंगे
- UN में पाकिस्तान ने उठाया कश्मीर का मुद्दा तो भारत ने कहा-इनकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं
- पटना जाने वाले एक दर्जन यात्रियों को टीटीई ने प्लेटफार्म टिकट पर ही चढा दिया ट्रेन में
- गुरुग्राम में BMW कार ने डिवाइडर पर मारी टक्कर, हरियाणा प्रांत संघ संचालक के बेटे समेत दो की गई जान
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...










