जून में 50 करोड़ 93 लाख 36 हज़ार 900 रुपए महिलाओं के खातों में भेजे गए
रायपुर, 22 जून 2024: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य अब कारगर होता दिख रहा है। रायपुर की लक्ष्मी फुटान, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने सपने पूरे नहीं कर पा रही थीं, अब इस योजना से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

लक्ष्मी घर का कामकाज संभालती हैं और उनके पति गोपाल फुटान रोजी-मजदूरी करते हैं। लक्ष्मी बताती हैं कि पति की कमाई से घरेलू खर्च तो चल जाता था, लेकिन छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में परेशानी होती थी। अब वह इन जरूरतों को इस योजना से मिली राशि से पूरा कर रही हैं और बचत भी कर रही हैं।
लक्ष्मी का कहना है कि वे सोने-चांदी के जेवर पहनने का मन लंबे समय से बना रही थीं, लेकिन माली हालत उतनी अच्छी नहीं थी। अब वे योजना से मिलने वाली राशि को बैंक में इकट्ठा कर रही हैं, जिससे वे जेवर खरीद सकें। वे कहती हैं कि घर बैठे इतनी राशि मिलने से बहुत खुशी होती है। उनके दो बच्चे, टीकम और धनेंद्र के भविष्य की चिंता भी कम हो गई है। अब वे इस योजना से मिली राशि से बचत कर बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित कर रही हैं।
लक्ष्मी का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। लाखों महिलाओं को अपने सपने पूरे करने के अवसर मिल रहे हैं। इसके लिए वे मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हैं। वे बताती हैं कि अब उनका खान-पान भी बेहतर हो गया है और उन्हें कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस योजना से महिलाओं को सशक्त होने का अवसर मिला है और परिवार भी स्वस्थ और खुशहाल रह रहा है।
उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए (कुल 12,000 रुपए सालाना) की वित्तीय सहायता दी जा रही है, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा होती है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनका लक्ष्य आने वाले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करना है। इसी के लिए राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 3,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 10 मार्च से प्रारंभ हुई इस योजना के तहत रायपुर जिले के 5 लाख 29 हज़ार 75 हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। जून में चौथी किश्त के रूप में 50 करोड़ 93 लाख 36 हज़ार 900 रुपए महिलाओं के बैंक खातों में भेजे गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...