Google Analytics Meta Pixel शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन आवश्यक : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा - Ekhabri.com

शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन आवश्यक : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

 

जल संरक्षण और किसानों की सुविधाओं पर जोर

 

रायपुर, 21 जून 2024 – उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिले में पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों के विभागीय काम-काज की समीक्षा करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

विजय शर्मा ने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को समय पर बीज और खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सभी पात्र किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। राजस्व विभाग के अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने की हिदायत दी गई, जिसमें नामांतरण, खाता विभाजन और सीमांकन प्रकरण शामिल हैं।

 

शर्मा ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और नालों में हार्वेस्टिंग पांड बनाने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर योजना के तहत निर्मित तालाबों को सुंदर बनाने के लिए पाथवे निर्माण और वृक्षारोपण (पीपल, बरगद और नीम) का सुझाव दिया गया। साथ ही, ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय बनाने के निर्देश भी दिए गए।

 

उन्होंने ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर, इंटरनेट और वाई-फाई कनेक्शन की जानकारी ली और जिले की सभी पंचायतों को शीघ्र इन सुविधाओं से जोड़ने का आदेश दिया। पंचायतों की आमदनी बढ़ाने के लिए आवश्यक पहल सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

Read Also  धीरज कुमार का निधन : हिंदी-पंजाबी सिनेमा और टीवी जगत से एक युग का अंत...

शर्मा ने आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जिले के स्कूलों और छात्रावासों की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। शाला प्रवेश उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को गणवेश, पुस्तकें, सायकल और अन्य सामग्रियां वितरण करने का सुझाव दिया गया।

 

प्रभारी मंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा संचालित योजनाओं, जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की गहन समीक्षा की।

 

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में मंत्री को अवगत कराया और अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में इसका और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने जुआ, सट्टा, अवैध शराब, आबकारी एक्ट और सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी दी।

 

बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष पुष्पा यादव, एडीएम अरविन्द एक्का, सभी एसडीएम और समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डेका ने दिया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक हो गया है। विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। यह बात राज्यपाल रमेन डेका ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *