गर्मी के दिनों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश
रायपुर- मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए हेंड पंप संधारण और पेयजल स्त्रोतों के शुद्धिकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होेंने कहा है कि पेजजल की दृष्टि से समस्या मूलक गांवों में नलकूप खनन, राईजर पाईप बढ़ाने, नलकूपों की मरम्मत प्राथमिकता से किए जाए। मुख्य सचिव श्री जैन आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गर्मी के मौसम पेयजल आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों की बैठक में को सम्बोधित कर रहे थे।मुख्य सचिव ने कहा कि पेयजल आपूर्ति के संबंध में शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार करें और आपसी समन्वय से कार्य करते हुए हैण्डपंप संधारण के लिए राईजर पाईप, हैन्डपंप के स्पेयर पार्ट के भण्डारण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पेयजल स्त्रोतों के शुद्धिकरण आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि पेयजल की दृष्टि से समस्या मूलक गांवों की पहचान कर वहां हैन्डपंपों की मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से किए जाए। इस कार्य पंचायत एंव ग्रामीण विकास कार्य का सहयोग लिया जाए।मुख्य सचिव ने कहा कि पेयजल स्त्रोतों के क्लोराईजेशन करने और आस-पास साफ-सफाई करने विशेष अभियान चलाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु दवाओं का भण्डारण सहित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जलाशयों की मॉनिटरिंग करने और आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्र के तालाबों में पानी छोड़ने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग को पेयजल समस्या मूलक गांवों और शहरों के वार्डों की पहचान कर आवश्यकतानुसार पेयजल परिवहन के लिए आवश्यक तैयारी करने कहा। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, राजस्व विभाग के सचिव श्री एन.एन.एक्का, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज तम्बोली, पंचायत विभाग के संचालक श्री कार्तिकेय गोयल, जल-जीवन मिशन के मिशन संचालक श्री आलोक कटियार, संचालक जनसम्पर्क श्री सौमिल रंजन चौबे सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...