श की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी ग्रैंड विटारा की 39,000 से अधिक यूनिट्स को रिकॉल (Recall) किया है। कंपनी ने यह कदम एसयूवी के फ्यूल गेज सिस्टम में एक तकनीकी खामी सामने आने के बाद उठाया है। इस रिकॉल में 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 के बीच बनी कुल 39,506 ग्रैंड विटारा यूनिट्स शामिल हैं। मारुति सुजुकी ने एक नियामकीय फाइलिंग में बताया है कि इन प्रभावित मॉडलों में स्पीडोमीटर असेंबली में मौजूद फ्यूल लेवल इंडिकेटर (फ्यूल गेज) और वार्निंग लाइट में खामी देखी गई है।
कंपनी के अनुसार, यह इंडिकेटर कभी-कभी टैंक में मौजूद फ्यूल की वास्तविक स्थिति को सही तरीके से प्रदर्शित नहीं कर पा रहा है। इससे वाहन चालक को टैंक में बचे ईंधन के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाएगी, जो एक संभावित जोखिम पैदा कर सकता है। मारुति सुजुकी ने स्पष्ट किया है कि इस रिकॉल से प्रभावित वाहनों के मालिकों से कंपनी या उसके अधिकृत डीलर सीधे संपर्क करेंगे। ग्राहकों को नजदीकी मारुति सुजुकी वर्कशॉप पर बुलाया जाएगा, जहां एक्सपर्ट तकनीशियन इस कंपोनेंट की जांच करेंगे।
अगर खामी पाई जाती है, तो इस हिस्से को बदला जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया (जांच और मरम्मत) ग्राहकों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क की जाएगी। कंपनी ने इसे एक “प्रिकॉशनेरी स्टेप” (एहतियाती कदम) बताते हुए ग्राहकों से जल्द से जल्द प्रतिक्रिया देने की अपील की है। यह रिकॉल ऐसे समय में आया है जब मारुति सुजुकी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ा रही है। टोयोटा के साथ मिलकर विकसित की गई ग्रैंड विटारा, कंपनी की फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन और ऑल-व्हील ड्राइव जैसे फीचर्स के कारण काफी लोकप्रिय है। हाल ही में हुए जीएसटी रिफॉर्म के बाद कंपनी ने ग्रैंड विटारा की कीमत में 1,07,000 रुपये तक की कटौती की थी। अब इस एसयूवी की कीमत 10.77 लाख रुपये से शुरू होकर 19.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...