रायपुर, 22 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में आयोजित गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। यह कार्यक्रम बावनगढ़ आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तुरतुरिया माता महासभा लवन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधे 28 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कसडोल नगर में कंवर समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये तथा नगर पंचायत पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। इसके अलावा ग्राम ओड़ान के बड़ादेव ठाना में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। उन्होंने शनिमंदिर से बड़ादेव ठाना तक सीसी रोड निर्माण को भी मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आदिवासी समुदाय को प्रकृति का संरक्षक बताते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनजातीय विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इस वर्ष धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना को जनजातीय विकास में अहम बताया।
उन्होंने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्मान निधि के तहत बैगा, गुनिया और सिरहा को हर वर्ष आर्थिक सहायता दी जा रही है।
वनोपज और तेंदूपत्ता संग्रहण को आदिवासी आय का प्रमुख स्रोत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है। इसके साथ ही संग्रहण करने वाले श्रमिकों के लिए चरण पादुका वितरण योजना भी इस वर्ष लागू की जाएगी, जिसके लिए 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह को सामाजिक एकता और आर्थिक बचत का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रदेश में 6 हजार से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान मिला है।
इस कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक संदीप साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...