भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इंग्लैंड के विरुद्ध अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आइसीसी की महिला क्रिकेट की नवीनतम विश्व रैंकिग में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे जबकि वनडे में सातवें स्थान पर पहुंच गईं।
बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने इंग्लैंड के विरुद्ध तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 111 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर वह दो पायदान आगे बढ़ने में सफल रहीं।
टी-20 रैंकिग में हरमनप्रीत बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान ऊपर 14वें जबकि गेंदबाजों में रेणुका सिंह तीन स्थान आगे 10वें और स्पिनर राधा यादव चार पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर आ गईं। आलराउंडर की सूची में स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर संयुक्त 41वें स्थान पर हैं।
वनडे में पूर्व में नंबर एक पर काबिज रह चुकी मंधाना ने इंग्लैंड के विरुद्ध पहले वनडे मैच में 91 रन की मैच विजेता पारी खेली थी जिससे उन्हें तीन स्थान आगे बढ़ने में मदद मिली।
अन्य भारतीय खिलाड़ियों में कप्तान हरमनप्रीत कौर वनडे में चार पायदान ऊपर नौवें स्थान पर जबकि आलराउंडर दीप्ति शर्मा एक स्थान के फायदे से 32वें स्थान पर पहुंच गईं। होव में भारत की सात विकेट से जीत में अर्धशतक जड़ने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया आठ पायदान की छलांग लगाकर 37वें स्थान पर आ गईं। दीप्ति गेंदबाजों की सूची में भी छह पायदान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंचीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...