रायपुर। चर्चित फिटनेस गुरु मिक्की मेहता के भाई माणिक मेहता की मौत हो गई है। रायपुर के सरोना स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट के अंदर मिला। इस घटना की जानकारी जैसे ही कॉलोनी में लोगों को लगी वैसे ही सनसनी फैल गई। माणिक मेहता की अचानक मौत से सभी स्तब्ध हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों को लेकर कई पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 56 वर्षीय माणिक मेहता मूल रूप से भिलाई के रहने वाले थे और पिछले करीब एक वर्ष से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहकर एक एनजीओ संचालित कर रहे थे। उन्हें सोमवार दोपहर आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ। लेकिन हड़कंप तब मच गया जब मंगलवार दोपहर पड़ोसियों ने फ्लैट का दरवाजा खुला देखा। पड़ोसी ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो वे अंदर पहुंचे। वहां किचन के पास वॉश बेसिन में सिर के बल गिरे हुए माणिक मेहता मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि माणिक किचन में काम करते समय अचानक गिर पड़े होंगे। हालांकि पुलिस इसे सामान्य हादसा मानने के बजाय संदिग्ध मौत के रूप में जांच कर रही है। मौके से मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसमें कुछ चैट और डिजिटल जानकारी मिली है।
पुलिस इनकी भी जांच कर रही है। रायपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...