Google Analytics Meta Pixel कपिल शर्मा समेत कई कॉमेडियंस को पाकिस्तान से धमकी - Ekhabri.com

कपिल शर्मा समेत कई कॉमेडियंस को पाकिस्तान से धमकी

हाल ही में कपिल शर्मा समेत कई कॉमेडियंस को धमकी मिली है। पाकिस्तान से आए ई-मेल में इन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। अब सवाल ये उठता है कि ऐसे मामलों में कौन सी पुलिस या एजेंसी जांच करती है। सेलेब्स को जान से मारने की धमकियों का सिलसिला लगातार चल रहा है, पिछले कुछ समय में कई स्टार्स को धमकी मिल चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस ईमेल में कहा गया है कि आपके सभी कामों पर हमारी नजर है। यह किसी भी तरह का पब्लिसिटी स्टंट या परेशान करने का नहीं है। इस मैसेज को गंभीरता से लें, यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुईं तो आपको गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

 

 

 

पाकिस्तान या किसी अन्य देश से धमकी मिलती है, तो इस मामले की जांच भारतीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियां करती हैं। इस तरह के मामलों में सबसे पहले धमकी की जानकारी जिस क्षेत्र के पुलिस स्टेशन को मिलती है। वहां एफआईआर दर्ज की जाती है। इसके बाद स्थानीय पुलिस शुरुआती जांच शुरू करती है। इस मामले में शिकायत के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है और छानबीन शुरू कर दी है। कॉमेडियन कपिल को मिली जान से मारने की धमकी के मामले में मुंबई की अंबोली पुलिस ने सेक्शन केस फाइल किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मामला अधिक गंभीर होता है और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होता है तो संबंधित राज्य का एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) जांच में शामिल हो सकता है। इसके अलावा जब धमकी ईमेल, सोशल मीडिया, या फिर फोन के जरिए दी जाती है तो साइबर सेल उस मैसेज के सोर्स का पता लगाने का काम करता है। तकनीकी जांच में साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जाती है।

 

 

 

 

इसके अलावा यदि धमकी का संबंध आतंकवाद से जुड़ा पाया जाता है या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है ऐसे मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA जांच में शामिल हो जाती है। जांच में अगर मिलता है कि धमकी विदेश से मिली है तो इस तरह के मामले विदेश मंत्रालय विशेष नजर रखता है। अधिकारी उस देश के दूतावास या फिर उच्चायोग के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करते हैं और जरूरी कार्रवाई के लिए संपर्क करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *