Google Analytics Meta Pixel विश्वनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अनेक भक्तों ने दिया बलिदान - Ekhabri.com

विश्वनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अनेक भक्तों ने दिया बलिदान

मुगल काल रहा हो या इसके पूर्व अन्य इस्लामिक शासकों का समय, हिंदू मंदिरों को तोड़ने के फरमान को आम जनमानस ने कभी स्वीकार नहीं किया। समय-समय पर इनका जबर्दस्त प्रतिरोध हुआ। इन युद्धों में बहुत से अनाम धर्मरक्षकों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। शाहजहां के शासन काल में भारत आए ब्रिटिश यात्री और व्यापारी पीटर मंडी के यात्रा वृत्तांत ‘द ट्रेवेल आफ पीटर मंडी इन यूरोप एंड एशिया 1608-1667″ में इनका वर्णन मिलता है।

आगरा से पटना जा रहे पीटर मंडी तीन सितंबर, 1632 को मुगलसराय (अब दीनदयाल उपाध्याय नगर) पहुंचे तो वहां किसी को फांसी पर लटकाया जा रहा था। मंडी ने जब इसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि शाहजहां ने विश्वनाथ मंदिर सहित काशी के अन्य मंदिरों को तोड़ने का हुक्मनामा इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के सूबेदार हैदर बेग को जारी किया था। हैदर बेग ने अपने चचेरे भाई को सैन्य बल के साथ बनारस भेजा। उसकी सेना के एक राजपूत सिपाही को रास्ते में पता चला कि उसके आराध्य का मंदिर तोड़ने की योजना है। वह एक पेड़ की आड़ में छिप गया और सूबेदार के चचेरे भाई व उसके तीन-चार साथियों को मार डाला। अंत में वह मारा गया और आततायियों ने उसके शव को पेड़ पर लटका दिया।

मंडी ने बनारस में साधुओं के प्रतिरोध का जिक्र भी किया है। ख्यात इतिहासकार डा. मोतीचंद ने अपनी पुस्तक ‘काशी का इतिहास” के तीसरे अध्याय ‘शाहजहां-औरंगजेब कालीन बनारस” में लिखते हैं कि इस अनाम राजपूत का बलिदान बताता है कि हिंदुओं के ह्रासपूर्ण युग में भी ऐसे वीर थे, जो धर्म की रक्षा के लिए बलिदान हो गए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र शचींद्र पांडेय ने अपने शोधपत्र ‘मध्यकालीन बनारस का इतिहास (1206 से 1761 ईस्वी)” में भी ‘द ट्रेवेल आफ पीटर मंडी” में इस घटना का उल्लेख किया है। इन जनप्रतिरोधों के कारण ही शाहजहां का विश्वनाथ मंदिर को तोड़ने का फरमान मूर्त रूप नहीं ले सका। पुस्तक में इन जनप्रतिरोधों का विस्तृत वर्णन तो नहीं मिलता, मगर औरंगजेब के समय में मराठा क्षत्रपों के विरोध और संघर्ष की बातें हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कामदा एकादशी 2026 कब मनाएं, जानें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *