रायपुर। कोरोना ठीक होने के बाद भी लोगों को कई तरह की बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन (IMA) रायपुर और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से आज पंडरी स्थित रायपुर जिला अस्पताल में राज्य स्तरीय पोस्ट कोविड फॉलो-अप कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैंप में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों को हृदय रोग, किडनी रोग, मनोरोग, नाक-कान-गला रोग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और पल्मनोलॉजी से संबंधित रोगो के बारे में विशेषज्ञों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कैंप का शुभारंभ किया।
रायपुर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. पी.के. गुप्ता ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पेट रोग, फेफड़ों के रोग, मेडिसीन, हृदय रोग और किडनी रोग के मरीजों की जांच की। शिविर में 107 लोगों की जांच की गई। 29 लोगों की जनरल मेडिसिन एवं हृदय रोग संबंधी, 11 लोगों की किडनी, चार लोगों की मनोरोग संबंधी, नाक-कान-गला रोग के 13, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के लिए 18 और पल्मनोलॉजी के लिए 15 लोगों की जांच की गई। शिविर में रक्तचाप और मधुमेह की भी जांच की गई।
शिविर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए इस वर्ष की थीम “अवर प्लानेट अवर हेल्थ (हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य” विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई। रायपुर जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल और विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ सिस्टम ऑफिसर उरिया नाग सहित अन्य विशेषज्ञों ने संगोष्ठी में अपने विचार रखे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, आईएमए, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर व जिला चिकित्सालय रायपुर के अनेक डॉक्टर और चिकित्सा विशेषज्ञ भी मौजूद थे।
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...