Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे,जिसके कारण आपको किसी परिजन से छोटा मोटा कर्ज भी लेना पड़ सकता है। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है,तो उसमें आपको राहत नहीं मिलेगी। यदि आप किसी नए कार्य को करें,तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें,तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने परिवार के सदस्यों से दूर जाना पड़ सकता है,उनका ट्रांसफर आदि हो सकता है,जिसके कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका आपने किसी परिजन पर किया हुआ भरोसा टूट सकता है।

वृष  राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि वह अपने साथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और उनके साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।  आपकी व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं आसानी से हल हो जाएंगी। यदि आपका अपने भाइयों से कोई वाद विवाद चल रहा था,तो वह भी आज सुलझ जायेगा। विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था,तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है,लेकिन आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,क्योंकि उसमें गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। सायंकाल का समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी नये कार्य को करने जा रहे हैं और कोई आपको सलाह दे,तो कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। आपको भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको किसी भी कठिन समस्या का हल अपनी बुद्धि से निकालना होगा और किसी की बातों में नहीं आना है। यदि आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करना है,तो उसमें अपने किसी परिजन को पार्टनर बनने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों को खराब करवा सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको खुद को साबित करने का मौका मिलेगा यदि ऐसा हो,तो आपको उसे गंवाना नहीं है बल्कि उसे पहचान कर उस पर खरा उतरना है। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे और आपके सुझावों का स्वागत होगा,लेकिन घर परिवार में आपको अपनी किसी भी समस्या को अपने किसी परिजन से करने से बचना होगा। आपको अपनी कुछ पुरानी निवेश की गई योजनाओं का लाभ मिलेगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। सायंकाल के समय आप अपनी किसी मन की इच्छा के पूरा होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा,क्योंकि परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह की बात पक्की हो सकती है,जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे,लेकिन यदि आपका कोई मामला कानून संबंधित है,तो उसमे बहसबाजी में आपको जीत मिल सकती है। आपको किसी नए काम की पहल करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना होगा,तभी वह काम सफल होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को  किसी डील को फाइनल करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकता है,जिनको लेकर आप थोड़े परेशान तो रहेंगे,लेकिन आप उन्हें पूरा अवश्य करेंगे। आप अपने घर के पुरानी लटके हुए कामों को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। यदि संतान को कोई नौकरी का ऑफर आए तो आपको उन्हें उसमें अवश्य भेजना होगा,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आप अपनी संतान के लिए कुछ धन भविष्य के लिए निवेश करेंगे,इसमें आपको जीवनसाथी से बातचीत करके निवेश करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको जीवनसाथी को शॉपिंग कराते  समय अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। यदि आपकी कुछ पुरानी देनदारियां हैं,तो वह भी आपसे मांगने के लिए तैयार रहेंगे,जिसके कारण आपको सिर दर्द रहेगा। संतान की संगति की और आपको विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो आप किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं, लेकिन व्यापार में आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा,जिससे आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि माताजी आपको कोई कार्य सौंपे,तो आपको समय पर पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने किसी पुराने दोस्त से अचानक मिलकर प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके पुराने गिले-शिकवे दूर करने होंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है,लेकिन छोटे व्यापारियों को व्यापार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा,जिनके लिए उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा भी करना होगा। यदि आपके दिमाग में कोई आइडिया आये,तो आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल का समय आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा,जिससे आपकी तरक्की होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने कुछ दैनिक आवश्यकताओं की जरूरत का सामान लेने जा सकते हैं,जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उन्हें सावधान रहकर करना होग नहीं तो उनका धन डूब सकता है। यदि घर में कोई बहसबाजी हो तो उसमें बड़े बुजुर्गों से ना उलझें। साथ ही उनसे किसी कार्य को करने के लिए सलाह मशवरा अवश्य करें। आप अपने पिताजी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे,जिसके कारण आप किसी भी कार्य में बिना सोचे समझें हाथ डाले,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि कोई भविष्य से संबंधित निर्णय लेना पड़े, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है,जो लोग विदेशों से किसी डील को फाइनल करेंगे तो वह उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगी,लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके रिश्तों को भी खराब कर सकता है। सायंकाल के समय आप किसी सांस्कृतिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा,लेकिन आपको अपने बिखरे व्यवसाय को संभालना होगा,तभी आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिसमें उनको पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। यदि आपको किसी कार्य के लिए सलाह लेनी पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें,नहीं तो आपको कोई गुमराह कर सकता है,जो लोग अपने धन का निवेश करने की सोच रहे हैं वह दिल खोलकर करें,क्योंकि यह उनके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने परिजन की अपने परिवार के किसी सदस्य की आवश्यकता की पूर्ति करते नजर आएंगे।

मीन राशि : आज आप बहुत खुश नजर आएंगे। आप अपने विरोधियों की आलोचना की तरफ ध्यान ही नहीं देंगे,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आप अपनी मस्ती में काम करते रहेंगे,जिससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होती दिख रही है। आप अपने किसी पुराने रुके हुए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं,जिसके लिए वह लंबे समय से प्रयासरत रहे थे। सोशल सर्कल में कार्यरत लोग मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी परिजन की कामयाबी को देखकर प्रसन्नता होगी। सायंकाल के समय आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *