आस्ट्रेलिया में बीते नौ वर्षों से बना लिबरल पार्टी के शासन का सिलसिला टूट गया है और विपक्षी लेबर पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री स्काट मारीसन ने चुनाव में हार स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेबर पार्टी को सरकार बनाने में पर्यावरण्ा सुधार के समर्थक निर्दलीय सांसदों का भी समर्थन मिल सकता है।
मारीसन ने लेबर पार्टी के नेता और भविष्य के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बेनीज को जीत की बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामना दी है। मारीसन ने अपनी पार्टी का नेता पद भी छोड़ दिया है। एल्बेनीज ने कहा है कि वह देश के नागरिकों को एकजुट करेंगे और आस्ट्रेलिया का नाम ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। लेबर पार्टी को सरकार बनाने के लिए संसद के निचले सदन की कुल 151 सीटों में से 76 सीटों की जरूरत होगी। मतों की गिनती का कार्य जारी है। रिकार्ड संख्या में आए पोस्टल बैलट की गिनती भी हो रही है। देर रात तक लेबर पार्टी को 73 सीटें और लिबरल पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 53 सीटें मिली हैैं। चुनाव परिणामों से प्रतीत होता है कि मारीसन के लिबरल-नेशनल गठबंधन को पश्चिमी आस्ट्रेलिया और शहरी इलाकों में करारी हार मिली है। मध्य-वाम लेबर पार्टी को ओपीनियन पोल में भी लिबरल पार्टी पर बढ़त मिलती दिखाई दी थी। चुनाव परिण्ाामों में भी यही तस्वीर उभरी है।
नई सरकार में पर्यावरण सुधार के समर्थकों का प्रभाव नजर आ सकता है जिसके कारण्ा मारीसन सरकार की कोयला खनन की नीति पर असर पड़ सकता है। श्ाहरी क्षेत्र में लिबरल पार्टी को मिली हार का कारण्ा उसकी पर्यावरण को लेकर उदासीन नीतियां मानी जा रही हैं। आस्ट्रेलिया में हाल के वर्षों में बाढ़ और जंगल में आग की घटनाओं के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार माना गया है। तीन वयस्क संतानों वाली कामकाजी महिला चैरलट फारवुड ने चुनाव नतीजों को आशावादी माना है जिसमें भविष्य की बेहतरी निहित है।
पर्यावरण के लिए कार्य करने वाले संगठन ग्रीन्स के नेता एडम बैैंट ने कहा, मतदाताओं के लिए पर्यावरण बड़ा मुद्दा रहा। पर्यावरण सुधार के लिए अब कोयले और गैस के इस्तेमाल के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। एडम खुद मेलबर्न से चुनाव जीते हैं जबकि उनके संगठन के तीन अन्य प्रत्याशी भी जीते हैं। लेबर पार्टी ने चुनाव में पर्यावरण के अतिरिक्त महंगाई, बेरोजगारी और तरक्की की रफ्तार को मुद्दा बनाया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...