नवविवाहित जोड़ों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं दी
कार्यक्रम में 45 जोड़ों का विवाह संपन्न
रायपुर- स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव मेला स्थल में आयोजित राष्ट्रीय गोड़वाना स्वजातीय विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रीय गोड़वाना स्वजातीय विवाह कार्यक्रम में 45 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मंत्री डॉ. टेकाम ने नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन में प्रवेश करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गुरूमाता ने मंत्री डॉ. टेकाम को छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति पर आधारित प्रतिक चिन्ह भेंट की। गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं गोंडवाना समाज द्वारा लगभग 18 वर्षाे से लगातार (प्रत्येक वर्ष) सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विवाह कार्यक्रम गोंड़ी धर्मगुरू दुर्गे भगत, गुरूदाई दुलेश्वरी के मार्गदर्शन में पूरे गोंडी रीति रिवाज से नेंग दस्तुर से हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नारायण पट्टा विशेष रूप से शामिल हुए।मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कार्यक्रम में कहा कि आज बड़ा ही सुंदर अवसर है, जब एक साथ 45 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने कहा कि विवाह जीवन का एक ऐसा पड़ाव है, जिसके बाद नये जीवन की शुरुआत होती है, साथ, नई जिम्मेदारियों की भी शुरुआत हो जाती है। उन्होंने वैवाहिक बंधन में बंध रहे सभी वैवाहिक जोड़ों को शुभकामनाएं दी।मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो वादा किया था उन सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरे किए गए सभी वायदे के बारे में लोगों को विस्तार से भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उनके उपज धान का 2500 रूपए प्रति क्विंटल मिलने से इन चार वर्षाे में छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में आर्थिक और समाजिक रूप से व्यापक बदलाव देखा गया है। उन्होने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में भी लोगों को बताया। इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए दिया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ सरकार की महत्वकांक्षी योजना सार्वभौम पीडीएस, राजीव युवा मितान क्लब, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पौनी पसारी योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में भी लोगों को विस्तार से समझाया।इस अवसर पर प्रदेश संयोजकलच्छन मरकाम, श्री सिया मंडावी, श्री चंद्रभान नेताम, श्री विजय, श्री आरके कुंजाम, गजानंद नुरूटी, गौकरण सिंह कुंजाम, श्री धन्श्याम जगत, सुनउ धुर्वे, चंदन मरकाम सहित समाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...