देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सभी माडलों की कीमत में तत्काल प्रभाव से 0.9 प्रतिशत से 1.9 प्रतिशत की वृद्धि की है। लागत में वृद्धि के चलते कंपनी ने कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले भी कंपनी जनवरी 2021 से मार्च 2022 तक वाहनों की कीमतों में लगभग 8.8 प्रतिश्ात की बढ़ोतरी कर चुकी है। इस महीने की शुरुआत में शेयर बाजार को दी गई सूचना में कंपनी ने कहा था कि पिछले एक साल के दौरान विभिन्न इनपुट लागत में वृद्धि के चलते वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्टील, तांबा, एल्यूमिनियम जैसी विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के चलते वाहन कंपनियां नियमित आधार पर वाहनों की कीमत बढ़ा रही हैं। पिछले हफ्ते महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत (63000 रुपये तक) की बढ़ोतरी की थी। इसी तरह टोयोटा ने एक अप्रैल से अपने सभी माडल की कीमतों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। लग्जरी कार निर्माता कंपनी आडी, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू ने भी हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
यात्री वाहनों के निर्यात में 43 प्रतिशत की वृद्धि
वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान यात्री वाहनों के निर्यात में 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मारुति सुजुकी इंडिया 2.3 लाख से ज्यादा यूनिट के साथ सबसे आगे रही। सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक 2021-22 में कुल यात्री वाहनों का निर्यात 5,77,875 यूनिट रहा, जबकि 2020-21 में यह आंकड़ा 4,04,397 यूनिट था। यात्री वाहन सेगमेंट में 42 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3,74,986 यूनिट का निर्यात किया गया, जबकि यूटिलिट व्हीकल सेग्मेंट में निर्यात 46 प्रतिशत बढ़कर 2,01,036 यूनिट पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2021-22 में वैन का निर्यात बढ़कर 1,853 यूनिट हो गया, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 1,648 यूनिट था। निर्यात के लिहाज से मारुति सुजुकी पहले स्थान पर रही जबकि इसके बाद हुंडई मोटर इंडिया और किआ इंडिया रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...