जांजगीर के सिटी कोतवाली के सामने राइस मिल का मुंशी दिलीप सिंह उठाईगिरी का शिकार हो गया और बाइक सवार बदमाशों ने 1 लाख 54 हजार रुपये को पार कर दिया। नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने पहले ओवरटेक किया, फिर 10 रुपये गिरने का झांसा दिया और बैग छिनकर भाग गए। वारदात की सूचना के बाद मौके पर एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल पहुंचे और सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार, मौहार ग़ांव की राइस मिल में दिलीप सिंह मुंशी का काम करता है। उसने बैंक से राशि निकलवाई। फिर बाइक से एफसीआई गोदाम की ओर जा रहा था। वह सिटी कोतवाली थाना के पास पहुंचा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक किया और 10 रुपये गिरने का झांसा दिया। इसके बाद रूपये से भरा बैग को छिनकर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और बैंक के साथ ही सड़क किनारे लगे CCTV से बदमाशों के बारे में पता लगाने पुलिस जुटी है।










