मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिमोट बटन दबाकर राज्य स्तर से मितानिन प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में अंतरण किया। इस कार्यक्रम का नाम ‘नवा सौगात’ रखा गया था। मितानिनों के खाते में 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए का अंतरण हुआ। इसके तहत 69607 मितानिन बहनें, 3448 मितानिन प्रशिक्षक, 289 ब्लॉक समन्वयक, 176 स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, 26 शहरी क्षेत्र समन्यवक और 285 मितानिन हेल्प डेस्क समन्वयक को राज्य स्तर से एक साथ बैंक खाते में अंतरण किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नवा सौागत कार्यक्रम के माध्यम से पहले पैसा अटक अटक कर जा रहा था, अब साय-सांय जाएगा। पैसा नहीं मिलने से मितानिनों को कठिनाई होने कि शिकायत थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व मे यह व्यवस्था शुरु किया गया। एक बटन दबाते ही प्रोत्साहन राशि सबके खाते मे चला गया।
उन्होंने कहा कि पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था आपके उपर है। आप लोग ही रीढ हो। कोरोना के समय भी पूरे तन्मय के साथ आप लोगों ने काम किया। हर माह अब आपके खाते में पैसा चल जाएगा। उसमें जानकारी भी रहेगी कि कौन-कौन से मद से पैसा आया है। पूरी पारदर्शिता के साथ काम होगा। विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है, स्वस्थ्य छत्तीसगढ़ बनाना है। आप लोगो का बड़ा योगदान रहेगा, पैसा समय पर पहुंच जाएगा तो तीज त्योहार में काम आएगा।










