Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष: छत्तीसगढ़ में सुशासन से विकास ने पकड़ी रफ्तार: विष्णु देव साय सरकार के 6 महीने - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष: छत्तीसगढ़ में सुशासन से विकास ने पकड़ी रफ्तार: विष्णु देव साय सरकार के 6 महीने

  • किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए ऐतिहासिक फैसले
  • 13जून को साय सरकार को सत्ता में आए 6 माह हो रहा है

 

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने सुशासन के माध्यम से विकास की नई गति पकड़ी है। पिछले छह महीनों में साय सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ में भी विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

 

चुनाव के दौरान दिए गए सुशासन के वादे को पूरा करने के लिए सरकार ने एक अलग सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया है। इस विभाग का कार्य कल्याणकारी नीतियों का सफल क्रियान्वयन, संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग और जन समस्याओं का त्वरित समाधान है। सरकार ने सभी विभागों को सुशासन के लिए अधिक से अधिक आईटी का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निगरानी के लिए अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया गया है।

जनता से किया वादा हुआ पूरा
जनता से किया वादा हुआ पूरा

महत्वपूर्ण उपलब्धियां:

 

  • प्रधानमंत्री आवास योजना: 18 लाख 12 हजार 743 परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी गई है, जिसके लिए 12,168 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

 

  •   धान का बोनस: 13 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस वितरित किया गया है।

 

  • धान की खरीदी: 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी की गई है। इसके तहत 32 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किसानों को किया गया है।
Read Also  फॉलोअर के कहने पर मुख्यमंत्री ने बदली dp
महतारी वंदन योजना
महतारी वंदन योजना के तहत मिला लाभ 
  • महतारी वंदन योजना: इस योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है।

 

  • रामलला दर्शन योजना: श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन हेतु नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 

  • तेन्दूपत्ता संग्रहण: तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया गया है।

 

  • भर्ती में युवाओं को छूट: पुलिस विभाग सहित विभिन्न शासकीय भर्तियों में युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

 

  • उद्यम क्रांति योजना: स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
लाभार्थियों को मिला लाभ
लाभार्थियों को मिला लाभ
  • गरीबों के लिए मुफ्त राशन: 68 लाख गरीब परिवारों को 5 साल तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया गया है।

 

  • राजिम कुंभ कल्प: संस्कृति संरक्षण के लिए राजिम मेले का आयोजन राजिम कुंभ कल्प के रूप में पुनः शुरू किया गया है।

 

  • रायपुर में आईटी हब: रायपुर को आईटी हब बनाने का काम शुरू हो चुका है, जिसमें 2 आईटी कंपनियों के साथ एमओयू हुआ है।

 

  • शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य योजना: आयुष्मान भारत योजना के साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य योजना भी शुरू की गई है।

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया है। साय सरकार की इन पहलों से राज्य के नागरिकों को कई लाभ मिल रहे हैं और विकास की गति तेज हो रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *