रायपुर, 16 अक्टूबर 2024/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस बैठक में रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय, मतदान की व्यवस्था और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग द्वारा 15 अक्टूबर को रायपुर नगर (दक्षिण) उप-निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी, जिसमें 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी।
बैठक के दौरान कंगाले ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मतदान के लिए क्षेत्र में 253 मतदान केंद्र होंगे और 1500 से अधिक मतदाता संख्या वाले 13 मतदान केंद्रों में सहायक केंद्र बनाए जाएंगे। मतदान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र या आयोग द्वारा मान्य अन्य 12 प्रकार के पहचान पत्र मान्य होंगे।
नामांकन प्रक्रिया को लेकर उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के 3 वाहन ही नामांकन केंद्र के 100 मीटर के दायरे में आ सकेंगे, और नामांकन कक्ष में अभ्यर्थी समेत केवल 5 लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल एप के जरिए की जा सकेगी, जबकि विभिन्न अनुमतियों के लिए सुविधा एप का उपयोग किया जा सकता है।
बैठक में निर्वाचन व्यय की सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही, रैलियों और वाहनों की अनुमति प्रक्रिया के बारे में भी राजनीतिक दलों को जानकारी दी गई। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.एस. ध्रुव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल, अपूर्व प्रियेश टोप्पो और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...
By User 6 /
March 17, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...