रायपुर।गणतंत्र दिवस पर यंग इंडियन्स (वाईआई) रायपुर, भारत राइजिंग और कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के संयुक्त प्रयास से रायपुर में ऐतिहासिक सुपर कार रैली का आयोजन हुआ। इस रैली का उद्देश्य गणतंत्र दिवस का महत्व बताने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था।
वाईआई 2025 के चेयर गौरव अग्रवाल और को-चेयर पंकज सोमानी ने बताया कि यह रैली रविवार सुबह 8:30 बजे मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से शुरू होकर पारागांव तक गई। इसमें 70 सुपर कार और 30 अन्य कारें शामिल हुईं।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
आयोजन में डीएसपी सतीश ठाकुर, एसपी प्रशांत शुक्ला, ट्रैफिक पुलिस ट्रेनर टी.के. भोई और सहदेव वर्मा ने भाग लिया। इसके अलावा, वाईआई राष्ट्रीय चेयर तरुण खुराना, गुजरात रोड सेफ्टी चेयर नम्रता भट्ट और वाईआई के अन्य वरिष्ठ सदस्य जैसे जुगल मदनानी, अनुजा भंडारी, आदित्य मुंद्रा और प्रतीक शुक्ला ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यह आयोजन गणतंत्र दिवस के गौरव का प्रतीक बनते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य में सफल रहा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...