Google Analytics Meta Pixel मेसी की शानदार विदाई, अर्जेंटीना 36 साल बाद बना चैंपियन - Ekhabri.com

मेसी की शानदार विदाई, अर्जेंटीना 36 साल बाद बना चैंपियन

दिल को दहला देने वाले, आंखों को भिगो देने वाले, ठंड में दिमाग को गर्म कर देने वाले विश्व कप के सबसे रोमांचक खिताबी मुकाबले में लियोन मेसी की अर्जेंटीना पेनाल्टी शूटआउट में गत चैंपियन फ्रांस को पराजित कर तीसरी बार विश्व विजेता बनी। इस मैच में गोल की हैट्रिक भले ही फ्रांस के 10 नंबरी एमबापे ने मारी, लेकिन सपना फाइनल में दो गोल मारने वाले अर्जेंटीना के 10 नंबरी मेसी का पूरा हुआ। मेसी ने अपने अंतिम विश्व कप में अर्जेंटीना को 36 साल बाद विश्व कप ट्राफी दिलाने का सपना पूरा कर दिखाया। अर्जेंटीना ने आखिरी बार 1986 में माराडोना की कप्तानी में विश्व कप जीता था। अर्जेंटीना पेनाल्टी शूटआउट में खिताब जीतने वाली तीसरी टीम है। वहीं, फ्रांस का 60 साल बाद लगातार दूसरी बार ट्राफी जीतने वाली टीम बनने का सपना पूरा नहीं हो सका। विश्व कप इतिहास में केवल दो टीमें इटली (1934,1938) और ब्राजील (1958, 1962) ही यह कारनामा कर पाई थीं।

 

 

लुसैल स्टेडियम में रविवार को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में रोमांच का चरम देखने को मिला। 23वें मिनट में उस्मान डेंबले ने बाक्स के भीतर एंजल डि मारिया पर फाउल किया, जिससे अर्जेंटीना को पेनाल्टी दे दी गई। पेनाल्टी लेने आए मेसी ने गोल दाग टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। टूर्नामेंट में मेसी का यह छठा गोल था। 36वें मिनट में एंजल डि मारिया ने मैक्स एलिस्टर के पास पर शानदार गोल कर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। मैच में जब दस मिनट शेष थे, तब लग रहा था कि अर्जेंटीना खिताब जीत जाएगा, तभी 80वें मिनट में निकोलस ओटामेंडी के फाउल पर फ्रांस को पेनाल्टी दी गई।

Read Also  ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर को कमान

 

 

 

एमबापे ने पेनाल्टी पर फ्रांस के लिए पहला गोल दागा। टूर्नामेंट में यह उनका भी छठा गोल था। अर्जेंटीना की टीम इससे उबर भी नहीं पाई थी कि एक मिनट के भीतर मार्कस थुरम के पास पर एमबापे ने गोल कर विरोधी टीम में खलबली मचा दी। यह विश्व कप में उनका सातवां गोल था। 90 मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं और मैच अतिरिक्त समय में गया। एक बार फिर मेसी ने (108वें मिनट) गोल कर टीम को 3-2 से आगे कर दिया। इसके बाद फिर लगा कि अर्जेंटीना मैच जीत जाएगा, तभी एमबापे मैच खत्म होने से दो मिनट पहले पेनाल्टी पर गोल कर टीम को 3-3 से बराबरी दिला दी। इस गोल के साथ ही उन्होंने गोल्डन बूट की रेस में मेसी को पीछे छोड़ दिया। अतिरिक्त समय में भी नतीजा नहीं निकलने पर मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया और अर्जेंटीना ने इतिहास रच दिया।

पेनाल्टी शूटआउट
फ्रांस
पहला: कायलियन एमबापे : गोल
दूसरा : किग्सले कोमैन : चूका
तीसरा : आरेलियन टचौमेनी : चूका
चौथा : कोलो मुआनी : गोल

अर्जेंटीना
पहला : लियोन मेसी : गोल
दूसरा : पाउलो डिबाला : गोल
तीसरा : लियांड्रो पेरडेज : गोल
चौथा : गोंजालो मांटिएल : गोल

08 गोल दागे कायलियन एमबापे ने विश्व कप में
07 गोल किए लियोन मेसी ने टूर्नामेंट में

किसे क्या मिला
गोल्डन बाल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) : लियोन मेसी, अर्जेंटीना
गोल्डन बूट (सर्वाधिक गोल) : कायलियन एमबापे, फ्रांस
गोल्डन ग्लव  (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) : एमी मार्टिनेज, अर्जेंटीना
यंग प्लेयर अवार्ड : एंजो फर्नांडिज, अर्जेंटीना

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, मंत्री ने मंदिर में की विशेष प्रार्थना

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री Lakshmi Rajwade ने उन्हें बधाई दी और इसे नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

शमी के पौधे को लगाए घर पर ग्रहों पर होगा अच्छा असर, नकारात्मक चीजें रहेगी घर के बाहर

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
शमी का पौधा अपने आप में कई धार्मिक महत्व रखता है, भगवान को अर्पित करने के अलावा यह ग्रहों पर भी अपना असर दिखाता है. इसके साथ ही वह घरों में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

मनोरजंन ब्रेकिंग न्यूज़ टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की हुई मौत, मरने के पहले सोशल मीडिया में पोस्ट की रील

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
मुम्बई। मनोरजंन टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत से उनके फैंस बेहद दुखी है। सोमवार सुबह निधन हो गया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए...