यूक्रेन ठंड से कांप रहा है। देश के बड़े हिस्से में बिजली गुल है और घुप अंधेरे वाली रातें डरा रही हैं। बहुमंजिली इमारतों में रहने वाले लोग घर छोड़कर वर्षा-बर्फबारी के बीच सुरंगों, तलघरों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रात गुजार रहे हैं। यह दशा है करीब दस महीने से रूसी सेना के हमले झेल रहे यूक्रेन की। रूस के मिसाइल हमलों ने यूक्रेन की स्थिति और बिगाड़ दी है। जमाव बिदु की ठंड झेल रही राजधानी कीव की 50 प्रतिशत आबादी बिजली से वंचित है। दूसरे बड़े श्ाहर खार्कीव की दशा और खराब है। हमले के बाद से वहां के ज्यादातर इलाकों में बिजली नहीं है। करीब दो लाख घरों वाले क्रेमेनचुक शहर में तापमान शून्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे है, वहां पर स्थिति इससे भी ज्यादा खराब है। यह स्थिति तब है जब ठंडक का चरम अभी दूर है।
यूक्रेन के शहरों में थोड़ी-थोड़ी देर में रूसी हवाई हमले से बचाव के लिए सायरन गूंज रहे हैं। भय के साये में जी रहे लोगों को ठंड तिल-तिल करके मार रही है। क्रेमेनचुक के मेयर विटाली मालेत्सकी ने शहरवासियों से घरों की खिड़कियां बंद रखने के लिए कहा है। कहा है कि बिजली के अभाव में गर्मी पाने के लिए वैकल्पिक साधन अपनाएं। मेयर ने कहा है कि रूसी हमलों से शहर के बिजली और पानी के संयंत्रों को गंभीर नुकसान हुआ है, इसलिए बिजली व पानी की आपूर्ति जल्द सुचारु होने की संभावना नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस युद्धविराम को लेकर गंभीर नहीं है। वह लंबी लड़ाई के लिए तैयारी कर रहा है। इसलिए हमें मुकाबले के लिए तैयार रहना होगा।
पुतिन ने की सैन्य कमांडरों के साथ चर्चा
यूक्रेन की खराब स्थितियों के बीच मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना के मुख्यालय पहुंचकर पूरे दिन सैन्य कमांडरों से बातचीत की है। उनसे यूक्रेन युद्ध और उससे पैदा हुई वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की है। इस बैठक में यूक्रेन में रूसी सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर सर्गेई सुरोविकिन ने भी हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि ठंडक के मौसम में यूक्रेन में रूस के हवाई हमले और बढ़ेंगे। अमेरिका और अन्य देशों से आने वाले मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात होने से पहले रूस हवाई हमलों से यूक्रेन की दशा बिगाड़ देना चाहता है जिससे बाद में उसे जमीनी लड़ाई में आगे बढ़ने में आसानी हो सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...