खाद्य गोदाम का किया भूमिपूजन

रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा के ग्राम कुम्हारी में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। भगत ने कांटा-बाट में धान को तौला और किसानों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भगत ने ग्राम कुम्हारी में खाद्य गोदाम निर्माण का भूमिपूजन भी किया।
इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि पूरे प्रदेश में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है। राज्य के सभी 2 हजार 305 खरीदी केन्द्र में आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस की सुरक्षा के लिए सेनेटाईजर, मास्क और हाथ धुलाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अन्नदाता के हित में बहुत से निर्णय लिए गए हैं। केन्द्र से धान खरीदी के लिए उम्मीद के अनुरूप सहायता नही मिल पाई है। राज्य शासन द्वारा पुराने बारदाने और प्लास्टिक के बैग खरीदकर धान खरीदी की जा रही है। खरीदी केंद्रों में नवीन चबूतरों का निर्माण कराया गया है।
उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 21 लाख 29 हजार 764 किसानो ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। गतवर्ष 19 लाख 55 हजार 541 किसानों ने पंजीयन कराया था। इस वर्ष किसानों की संख्या और धान के रकबे में बढ़ोतरी को देखते हुए गतवर्ष की तुलना में ज्यादा धान खरीदी होने का अनुमान है।
ग्राम कुम्हारी उपार्जन केन्द्र के अध्यक्ष ने बताया कि इस खरीदी केन्द्र में चार गांव के 511 किसान धान बेचने के लिए पंजीकृत हैं। यहां प्रतिदिन 500 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। खरीदी केन्द्र में नवीन चबूतरा का निर्माण किया गया है। धान खरीदी के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली गई है। जरूरत के मुताबित बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 25, 2026 /
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...
By User 6 /
March 26, 2026 /
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...