Google Analytics Meta Pixel मंत्री डॉ. टेकाम ने किया माता राजमोहनी देवी चौक का भूमिपूजन - Ekhabri.com

मंत्री डॉ. टेकाम ने किया माता राजमोहनी देवी चौक का भूमिपूजन

30.32 लाख की लागत से बनेगी सुन्दर वाटिका एवं प्रतिमा
रायपुर-स्कूल शिक्षा, अनूसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज नगर पालिका परिषद के सूरजपुर चन्द्रपुर (ढूंढरा) चौक में पद्मश्री माता राजमोहनी देवी चौक का भूमिपूजन किया गया। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने माता राजमोहनी देवी के नाम पर चौक का नामकरण और प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश दिया था, आज उसी का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने बताया कि यहां पर सुन्दर वाटिका एवं माता राजमोहन देवी की आदमकद प्रतिमा लगायी जाएगी, जिसकी लागत 30.32 लाख रूपये है।
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि माता राजमोहनी देवी बहुत ही सहज, सरल स्वभाव की थी। वे महात्मा गांधी के विचारों से काफी प्रभावित थी। गांधीवादी प्रभाव के कारण उनका पहनावा खादी कपड़े का था। उन्होंने समाज के लिए 1951 में भक्तिमार्ग एवं गांधीवादी विचारधारा को अपनाकर अपने क्षेत्र का ही नहीं बल्कि अपने क्षेत्र के साथ राज्य, प्रदेश और देश भर में समाज को स्वच्छता, नशामुक्ति के लिए बहुत काम किया। उस समय समाज में जो भी कुरीतियां थी उनकों दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने आदिवासी समाज को एक नई दिशा प्रदान की। उनके इन्हीं सब कार्य को देखते हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल के द्वारा इंदिरा गांधी पुरस्कार दिया गया और 1989 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए जिनके नाम पर जमीन है उनके समाज के नाम पर भवन बनाने कहा है। ताकि वे अपने समाज की चर्चा वहां बैठकर कर सके। वे आज भी भेंट-मुलाकात में कई समाज के लोगों से मिलते है और उनकी मांगो को सुनते हैं और हर संभव प्रयास करते हैं कि उनकी मांग पूर्ण हो। उन्होंने इस वर्ष प्रति एकड़ 20 क्विण्टल धान खरीदने की घोषणा की है। हमारी सरकार की कई योजनाएं है जिनका लाभ पात्र हितग्राही नहीं ले पा रहे हैं। उसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया। प्रदेश में 1 अप्रैल से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इससे बहुत से पात्र लोग है, जिनको लाभ नहीं मिल पा रहा है सर्वे के बाद वे पात्र हो जाएंगे। ताकि वे सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ ले सके। वन अधिकार पट्टा वितरण तथा लघु वनोपज खरीदी में हम अग्रणी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *