अमेरिका की न्यूयार्क सिटी में स्थापना कला के अंर्तगत भारतवंशी ब्रिटिश आर्टिस्ट अनीश कपूर ने “मिरर बीन’ कलाकृति प्रदर्शिंत की है। इसे ट्रिबेका सेक्शन में 831 फीट ऊंची आवासीय इमारत के लियोनार्ड स्ट्रीट पर स्थापित किया है।
वर्ष 1954 में जन्मे अनीश कपूर 1971 में इंग्लैंड चले गए थे। अनोखी रचनात्मकता की वजह से उनकी कलाकृतियां काफी प्रसिद्धि बटोरती हैं। काफी बीन स्टाइल में बनी उनकी यह कलाकृति काफी सराही गई है।










