Google Analytics Meta Pixel लापता CRPF जवान 52 दिन बाद लौटा घर:बोला- पत्नी करती थी टॉर्चर - Ekhabri.com

लापता CRPF जवान 52 दिन बाद लौटा घर:बोला- पत्नी करती थी टॉर्चर

जगदलपुर-छ्त्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित CRPF 80वीं बटालियन का लापता जवान 52 दिन बाद घर लौट आया है। घर से भागने के बाद जवान निर्मल कटारिया मध्यप्रदेश में रह रहा था। जगदलपुर लौटने के बाद जवान ने घर छोड़ने की वजह पारिवारिक कारण को बताया।जवान के मुताबिक उसकी पत्नी हिना कटारिया उसे टॉर्चर करती थी। पिटाई करने के लिए दौड़ाती थी। पत्नी की इन्हीं हरकतों से तंग आ गया था। इसलिए घर छोड़कर चला गया था। हालांकि, जवान की पत्नी ने झूठा आरोप लगाना बताया है।निर्मल कटारिया ने कहा कि, हम दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ महीनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। किसी न किसी बात को लेकर हर दिन घर में झगड़ा होता था। पारिवारिक कलह इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि घर छोड़ने का और कहीं जाकर सुसाइड करने का निर्णय ले लिया था। इसी वजह से 5 अगस्त से ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। निर्मल कटारिया का कहना है कि, मध्यप्रदेश के किसी शहर में रहकर मजदूरी कर गुजारा चला रहा था।

पत्नी बोली- सारे आरोप झूठे

इधर, जवान की पत्नी हिना कटारिया ने पति के लगाए सारे आरोपों को झूठा कहा है। उन्होंने कहा कि, पति मुझे टॉर्चर करते थे। मायके वालों से पैसे मांगने को कहते थे। इसमें ससुराल वालों का भी हाथ था। पैसों की तंगी और उधारी के चलते वे घर छोड़कर चले गए थे। अब ससुराल वालों के दबाव में आकर गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि, पति जगदलपुर आ तो गए हैं लेकिन वे अभी घर पर साथ में नहीं है। दरअसल, कुछ दिन पहले भी महिला ने प्रेस वार्ता लेकर अपने पति पर मायके से पैसे मंगवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...