भारतीय कप्तान मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) की महिला वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा जबकि भारत के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड की बल्लेबाज ऐमी सेटरथवेट तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। क्वींसटाउन में पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत की 62 रन की हार के दौरान मिताली ने 73 गेंद में 59 रन बनाए। ऐमी ने 67 गेंद में 63 रन की पारी खेली और सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। उन्हें 13 रेटिंग अंक का फायदा हुआ जिससे उन्होंने आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पछाड़ा।
आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 749 अंक के साथ ‘शीर्ष पर चल रही हैं जबकि मिताली के 744 अंक हैं। ऐमी के मिताली से 15 अंक कम हैं। बेट्स के 11वें वनडे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस प्रदर्शन से वह छह महीने में पहली बार शीर्ष-20 बल्लेबाजों में शामिल हो गईं। बेट्स पांच स्थान की छलांग के साथ 17वें पायदान पर हैं। दूसरी तरफ, आस्ट्रेलिया ने अपनी एशेज खिताबी जीत को आगे बढ़ाते हुए पिछले हफ्ते मेलबर्न में अंतिम वनडे में आसान जीत दर्ज की।
इंग्लैंड के लिए अर्धशतक जड़ने वाली टैमी ब्युमोंट और मेग लेनिंग तीन-तीन स्थान के फायदे के साथ क्रमश : चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। दोनों के बीच सिर्फ एक रेटिंग अंक का अंतर है। गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे में 18 रन देकर एक विकेट चटकाया। उनके पास वनडे और टी-20 दोनों गेंदबाजी रैंकिंग में एक ही समय में नंबर एक गेंदबाज बनने का मौका है।
एलिस पैरी को अपने आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत गेंदबाजी रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ। उन्होंने आलराउंडर की सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद नैट स्किवर पर 87 अंक की बढ़त बनाई। न्यूजीलैंड की लिया ताहुहु चार स्थान के फायदे से 13वें जबकि भारत की राजेश्वरी गायकवाड़ पांच स्थान आगे बढ़कर 16वें स्थान पर हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बेथ मूनी ने तीसरी बार बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर जगह बनाई। उनकी कप्तान मेग लेनिंग एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर हैं। भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड की गेंदबाज अमेलिया केर पांच स्थान के फायदे से आठवें जबकि उनकी बहन जेस केर 16 स्थान के फायदे से 34वें स्थान पर हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...