मानसून तय समय से छह दिन पहले उत्तरी पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। आईएमडी ने इसके छह जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई थी। वहीं, उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों और पहाड़ों में जारी भीषण लू व गर्मी के बीच शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली और बादल छा गए। मौसम में इस बदलाव से लोगों को थोड़ी राहत मिली।मौसम विभाग ने उत्तर भारत सहित देश के अन्य भागों में अगले दो दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर अगले पांच दिनों में गरज के साथ हल्की बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में एक से चार जून, राजस्थान में दो जून, पंजाब और हरियाणा में एक से पांच जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले दो तीन दिनों में भीषण लू से राहत मिलने की संभावना है। इस बीच पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ और दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक और रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण और गोवा में अगले पांच दिनों के दौरान, मध्य महाराष्ट्र में दो से पांच जून के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकतर और मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में कुछ क्षेत्र गंभीर लू और गर्मी से जूझ रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 17, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...