राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए सौ से अधिक विधायकों की परेड मीडिया के सामने करवाई। गहलोत ने इसके माध्यम से यह प्रमाणित करने का प्रयास किया कि उनकी कुर्सी और कांग्रेस सरकार दोनों सुरक्षित हैं। इस दौरान गहलोत ने विजयी चिन्ह बनाते हुए स्पष्ट किया कि उनकी सरकार को खतरा नहीं है।
गहलोत के इस कदम से बागी रुख अपनाने वाले सचिन पायलट के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। गहलोत ने संदेश दिया कि उनके पास बहुमत है। जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है। इसके लिए व्हीप भी जारी किया गया है। सीएम गहलोत ने कहा कि जो विधायक बैठक में नहीं आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सचिन पायलट ने साफ किया है कि वह बैठक में नहीं आएंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सचिन पायलट सहित सभी कांग्रेस विधायकों से अपील की कि उनके लिए कांग्रेस आलाकमान और पार्टी के दरवाजे खुले थे और खुले रहेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि पायलट से कई बार बातचीत हुई है, उनके लिए पार्टी के दरवाजे खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन चुनी सरकार को कमजोर करना और भाजपा को खरीद फरोख्त का मौका देना गलत है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना की लड़ाई लड़ी है, प्रदेश में विकास किया है और हर क्षेत्र में प्रगति की है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है। सुरजेवाला ने कांग्रेस की आंतरिक कलह पर कहा कि जहां बर्तन होते हैं वे खड़कते ही है।
सूत्रों के मुताबिक, सचिन पायलट आज नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। कांग्रेस के एक तिहाई विधायकों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस तरह प्रदेश में तीसरे मोर्चे का गठन हो सकता है। ‘प्रगतिशील कांग्रेस’ के नाम से तीसरा मोर्चा खड़ा करने की संभावना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...