छत्तीसगढ़ में देश की सबसे महंगी सब्जी बिकती है। यह सब्जी सिर्फ सावन के महीने में बिकती है। वह भी देश के केवल दो ही राज्य में झारखंड और छत्तीसगढ़ में पाई जाती है। हालांकि दोनों राज्यों में इसका नाम अलग है। इस सब्जी का नाम खुखड़ी है। इसकी कीमत 1200 रुपये प्रति किलो है। इतनी महंगी होने के बाद भी बाजार में आते ही हाथों-हाथ बिक जाती है। दरअसल इस सब्जी में अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन मिलता है।
छत्तीसगढ़ में इसे खुखड़ी कहते हैं तो झारखंड में इसे रुगड़ा कहा जाता है। ये दोनों ही मशरूम की एक प्रजाति हैं। खुखड़ी एक प्रकारमशरूम है, जो प्राकृतिक रूप से जंगल में निकलती है। इस सब्जी को दो दिन के अंदर ही पकाकर खाना होता है, नहीं तो यह बेकार हो जाती है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा के अलावा उदयपुर से लगे कोरबा जिले के जंगल में बारिश के दिन में प्राकृतिक रूप से पैदा होती है।
मात्र दो महीने तक उगने वाली खुखड़ी की मांग इतनी अधिक होती है कि जंगल में रहने वाले ग्रामीण इसको जमा करके रखते हैं। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर सहित दूसरे नगरीय इलाकों में बिचौलिये इसे कम दाम में खरीदकर 1000 से 1200 रुपये प्रति किलो से बेचते हैं। सीजन में प्रतिदिन अंबिकापुर के बाजार में इसकी लगभग पांच क्विंटल आपूर्ति होती है।
दरअसल खुखड़ी एक प्रकार की खाने वाली सफेद मशरूम है। हालांकि इसकी कई प्रजातियां और किस्में हैं। लंबे डंठल वाली सोरवा खुखड़ी ज्यादा पसंद की जाती है। इस। इसे स्थानीय बोलचाल की भाषा में भुड़ू खुखड़ी कहते हैं। भुड़ू यानि दीमक द्वारा बनाया गया मिट्टी का घर या टीला होता है, जहां यह बारिश में उगती है। यह शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाती है।
वहीं सावन के पवित्र महीने में झारखंड की एक बड़ी आबादी ने चिकन और मटन खाना एक माह के लिए बंद कर देती है। ऐसे में यहां सुदूर इलाकों से आने वाली खुखड़ी चिकन और मटन का बेहतर विकल्प बन जाती है। बस थोड़ी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ती है। हालांकि रांची में यह 700 से 800 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकती है।
सब्जी के अलावा इसका उपयोग दवाई बनाने में होता है। माना जाता है कि बरसात में बिजली कड़कने से धरती फटती है। इसी समय धरती के अंदर से सफेद रंग की खुखड़ी निकलती है। पशु चराने वाले चरवाहों को खुखड़ी की अच्छी परख होती है. उन्हें यह भी पता होता हैं कि किस स्थान पर खुखड़ी मिल सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...