Motorola कम्पनी का भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Motorola G51 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। फोन के बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। फोन की बिक्री 16 दिसंबर 2021 से शुरू होगी। फोन Aqua Blue, Bright Silver और Indigo Blue तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन की खरीद पर 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा। ग्राहक फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीद पाएंगे।
क्या हैं ऑफर्स
Motorola G51 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदने पर 5 फीसदी की छूट मिलेगी। साथ ही ICICI, IndusInd बैंक और एसबीआई कार्ड से फोन खरीदने पर 20 फीसदी की छूट मिलेगी। फोन को 520 रुपये प्रतिमाह के ईएमआई ऑप्शन पर खरीदा जा सकेगा।
स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स
Moto G51 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच की फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। Moto G51 5G स्मार्टफोन Snapdragon 480+ प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्राइड 11 बेस्ड Near-Stock पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W रैपिड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में Motorola G51 5G स्मार्टफोन में 30 घंटे से ज्यादा नॉन स्टॉप पावर सपोर्ट मिलेगा। फोन ड्यूल फ्यूचर रेडी 5G सिम सपोर्ट के साथ आएगा। फोन का वजन 208 ग्राम है। जबकि डायमेंशन 76.5mm/170.47mm/9.13mm दिया गया है।
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...