Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके  व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। यदि आप प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष राशि : आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी पद  प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे और आज आपको सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता है। आज आप अपने दिन का कुछ समय आध्यात्म के कार्य में भी बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए  व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में भी कुछ बदलाव करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको उसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आज कुछ गिले-शिकवे उत्पन्न हो सकते है, जिसके कारण आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी मित्र की मदद से समाप्त होगी। विद्यार्थियों को आज मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यो द्वारा उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। यदि आपका कोई भूमि वाहन अथवा जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों द्वारा आपको संपत्ति प्राप्त होगी, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपकी वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। आज परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि यदि उसमें कोई गिरावट हुई, तो  आपके कार्य लंबे समय के लिए लटक सकते है। आज कोई छोटी मोटी दिक्कत परेशानी हो, तो डाक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपने वाहन चलाते समय  लापरवाही की, तो आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उन्हें परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपने किसी व्यापार को करने का मन बनाया है, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दिन का कुछ समय अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में ही व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपका कोई जरूरी काम हाथ से निकल सकता है, उसमें आपको कोई नुकसान भी हो सकता है, जिससे आपको परेशानी होगी। आज कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के अचानक तबीयत खराब होने के कारण भी भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी।

तुला राशि : आज का दिन आपको मानसिक शांति देने वाला रहेगा, क्योंकि यदि आपके माता-पिता में से किसी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो आज आपको  उसमें राहत मिलती दिख रही है, जिसके कारण आपके मन में परेशानियां खत्म होंगी। यदि आप अपने किसी जमीन जायदाद से जुड़े मुद्दे को लेकर परेशान हैं, तो उसमें भी आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज के दिन आपके पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज यदि आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आपको अपने व्यापार का कोई महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में अपने किसी भी सहयोगी  से सलाह नहीं लेनी है, यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप अपनी संतान के लिए कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपको कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि पिछले कुछ समय आपने किसी बैंक, संस्था अभी से कर्ज लिया है, तो आज आप उसे चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे।  इससे आपके सिर का बोझ भी थोड़ा कम होगा और आप अपने कुछ धन को भविष्य के लिए भी निवेश करने का मन बनाएंगे, लेकिन उसमें आपको अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करना होगा।  संतान को आज रोजगार मिल जाने के कारण आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन को अपने घर आने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से कार्य करने के लिए रहेगा। आज आप किसी नए व्यवसाय कि शुरुआत करेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। पारिवारिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी विवाह योग सदस्य के लिए किसी परिचित से बातचीत कर सकते हैं और विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगवा सकते हैं। आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने निजी कार्य को निबटाते  हुए नजर आएंगे व आज अपने लिए कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार के कुछ सदस्य आपसे ईष्या भी करेंगे, लेकिन आज आप उनकी बिल्कुल भी परवाह नहीं करेंगे व अपने काम में ही मगन रहेंगे, तभी आप अत्यंत लाभ कमा पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक  यदि आज किसी छोटे-मोटे कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह किसी मुकाम को हासिल कर पाएंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आज आपको आय के विभिन्न स्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे। आज आपके लिए धन का निवेश करना बेहतर रहेगा, लेकिन यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर शेयर बाजार आदि जैसी जगहों पर निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए भरपूर लाभदायक रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी को किसी कवि सम्मेलन में लेकर जा सकते हैं। राजनीतिक दिशा में कार्यकत लोगों के हाथ कुछ ऐसे अवसर आएंगे, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

आसमान से बरस रहे आग के गोले, छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर रायपुर

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...