Google Analytics Meta Pixel राजस्थान में हमला कर मप्र के ग्रामीणों ने महिलाओं-बच्चों का किया अपहरण - Ekhabri.com

राजस्थान में हमला कर मप्र के ग्रामीणों ने महिलाओं-बच्चों का किया अपहरण

राजस्‍थान की सीमा स्थित मध्यप्रदेश के कलरिया गांव के 100 लोगों ने राजस्थान में झालावाड़ जिले स्थित कंजर समाज के डेरों पर धावा बोल दिया। हथियारों से लैस इनलोगों ने यहां उत्पात मचाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित 48 लोगों का अपहरण कर लिया। यह सूचना मिलते ही झालावाड़ के तीन थानों की पुलिस टीम ने कार्रवाई कर उत्पात मचाने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत महिलाओं और बच्चों को भी उनसे मुक्त करा लिया है। शेष अपहरणकर्ताओं की तलाश जारी है।

झालावाड़ के जिला पुलिस अधीक्षक डा. किरण सिद्ध के मुताबिक पकड़े गए लोगों के पास देशी कट्टा,  दो कारतूस, तलवार और लाठियां मिली हैं। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के कलरिया गांव के करीब 100 लोगों ने चोरी के एक मामले को लेकर झालावाड़ के कलरिया गांव में स्थित कंजर समाज के डेरों पर हथियारों के साथ हमला बोल दिया था। हमलावर एक बस और दो जीपों में भरकर आए थे। उनको हथियारों के साथ देखकर कंजर समाज के पुरुष फरार हो गए तो वे महिलाओं और बच्चों को बस और जीपों में बिठाकर अपने साथ ले गए।

जब इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने तत्‍काल उनका पीछा किया। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली तो उन्होंने दो अन्य पुलिस थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा। पुलिस का दबाव बढ़ने पर वे लोग 48 महिलाओं व बच्चों को मध्यप्रदेश के आलोट इलाके में छोड़कर फरार हो गए। इस बीच पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि बाकी लोग फरार हैं।

Read Also  अब त्रिपुरा में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट

पुलिस अधीक्षक सिद्धू ने बताया कि बामन देवरिया और हाजड़िया गांव के डेरों में रहने वाले कंजर समाज के लोगों पर चोरी की वारदात के संदेह में आरोपियों ने यह कार्रवाई की। ये लोग अपने गांव में लगातार हो रही चोरी से परेशान होकर मध्यप्रदेश के कलासिया गांव के लोगों ने किया था यह हमला।

थाना अधिकारी भंवर सिह ने बताया कि मध्यप्रदेश के आलोट पुलिस थाना क्षेत्र निवासी सुरेश सिंह, सूरज सिंह, बहादुर सिंह, चतर सिंह, सुरेंद्र सिह, महेंद्र सिह, नारायण सिंह, गुमान सिंह, संग्राम सिह और रतन को गिरफ्तार किया है। इनसे एक देशी कट्टा, 12 बोर के दो कारतूस, एक धारदार तलवार, दो लोहे की प्लेट, लोहे की चेन और लाठियां बरामद की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...