Google Analytics Meta Pixel कुमकुम भाग्य में श्रीति झा की बहन का रोल प्ले करने पर मृणाल ठाकुर ने किया रिएक्ट बोली- मुझे लीड रोल ही करना था - Ekhabri.com

कुमकुम भाग्य में श्रीति झा की बहन का रोल प्ले करने पर मृणाल ठाकुर ने किया रिएक्ट बोली- मुझे लीड रोल ही करना था

मुंबई। मृणाल ठाकुर 22 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म जर्सी में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस पॉपुलर टीवी स्टार थीं। मृणाल ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें टीवी शो कुमकुम भाग्य में लीड रोल के लिए साइन किया था लेकिन उनका कैरेक्टर सेकेंड लीड में बदल दिया गया। जिसमें प्रज्ञा (श्रीति झा) पहली लीड रोल थीं। मृणाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि अब वो लीड रोल प्ले करने को लेकर परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैंने रियलाइज किया कि लीड बहुत ही मिसलीडिंग शब्द है। मुझे यह बात कुमकुम भाग्य करने के दौरान समझ आई। मैं बहुत क्लियर थी कि मुझे लीड रोल ही करना है। शो के लिए मुझे लीड रोल में साइन किया गया था, लेकिन बाद में मुझे सेकेंड लीड में कर दिया गया। आप जो भी रोल प्ले कर रहे हो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, बल्कि ये मायने रखता है कि आप ऑडियंस पर क्या इम्पैक्ट डाल रहे हैं। सेकेंड लीड होने के बाद भी मुझे काफी पॉपुलैरिटी मिली।
एक्ट्रेस को सेकेंड लीड से मिली पॉपुलैरिटी
मृणाल ने आगे कहा, लीड कोई भी हो, लेकिन कभी-कभी असली मसाला दूसरे कैरेक्टर्स में होता है। ये कैरेक्टर कहानी और किरदारों को जोड़ के रखते हैं।” मृणाल को कुमकुम भाग्य से प्रज्ञा की छोटी बहन के तौर पर पॉपुलैरिटी मिली। शो में आज भी श्रीति झा, प्रज्ञा की भूमिका निभा रही हैं, वहीं मृणाल शो में उनकी छोटी बहन के बुलबुल के किरदार में थीं। मृणाल अब तक आठ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों में काम करने को लेकर कहा, मैं फिल्म इंडस्ट्री में नई हूं और मैं कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। मैं अपनी पहली 10 फिल्मों को अपना लर्निंग ग्राउंड रखना चाहती हूं। उसके बाद फिर आप मेरी 11वीं और 12वीं फिल्म का इंतजार करना और जरूर देखना। मैं खुद को इम्प्रूव करना चाहती हूं। मृणाल आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ धमाका फिल्म में नजर आई थीं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस साल एक्ट्रेस की जर्सी समेत पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं। उनके पास पिप्पा, आंख मिचोली और एक तेलुगु फिल्म सीता रमण जैसी फिल्में हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *