Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से बुजुर्गों के जीवन में लौटा उजियारा - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से बुजुर्गों के जीवन में लौटा उजियारा

रायपुर। पंद्रह दिनों के भीतर दुर्ग जिले के औंधी गांव के पांच बुजुर्ग रोशनी से रूबरू हो गये। उनकी आंखें धुंधला रही थीं लेकिन आई चेकअप के लिए अस्पताल नहीं जा रहे थे जब अस्पताल खुद उनके गांव आ गया तो उन्होंने चेकअप कराया, चेकअप में पता चला कि मोतिया फैल गया है और विलंब किया तो आंखों की दृष्टि चली जाएगी। शीघ्रता से जिला अस्पताल में मोतियाबिंद का आपरेशन प्लान किया गया और अब सभी सफलतापूर्वक देख पा रहे हैं। ये कमाल मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के अंतर्गत चल रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का कमाल है। इससे लोगों की जीवन में फिर से उजियारा लौटने लगा है।
-हमारी कोशिश अधिकांश लोग बाजार में जांच करा लें
औंधी सेक्टर देख रहीं नेत्र सहायक जसविंदर विरदी ने बताया कि औंधी में हर शुक्रवार को बाजार लगता है। बाजार में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। हमारी कोशिश यह होती है कि किसी तरह की दिक्कत होने पर अधिकांश लोग बाजार में जांच करा लें। विशेषकर बुजुर्गों को आंख की चेकअप की सलाह दी जाती है। अधिकतर लोग मोतियाबिंद की वजह से धुंधली रोशनी ही देख पाते हैं, लेकिन इतने से भी काम चलाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि हम मितानिनों के माध्यम से संदेश दे देते हैं कि गाँव में किसी को भी आंखों में किसी तरह की समस्या हो तो मोबाइल मेडिकल यूनिट में ही जांच करा ले, हमारे पास इसके लिए मशीनें हैं। मोतियाबिंद पता चलने पर जिला अस्पताल में शुगर बीपी की जांच की जाती है और इसके बाद आपरेट कर दिया जाता है।
-मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही
बीएमओ पाटन डा. आशीष शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। लोगों को हाट बाजार तो आना ही होता है वहीं सर्दी बुखार अथवा किसी तरह की तकलीफ होने पर जांच करा लेते हैं और उन्हें दवा दे दी जाती है। गंभीर बीमारी की आशंका होने पर आगे रिफर कर दिया जाता है। प्रारंभिक स्तर पर ही रोग को ठीककर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का यह सार्थक प्रयास है और इसके अच्छे नतीजे जमीनी स्तर पर आ रहे हैं।
सब पहले जैसा दिखने लगा
भूरी बाई ने बताया कि उन्हें आंखें धुंधली दिख रही थी किसी ने बताया कि आंखों की जांच गाड़ी में जाकर करा लो, बाजार में ही गाड़ी आती है वहीं डाक्टर भी रहते हैं और मशीन भी रहती है। मुझे डाक्टरों ने बताया कि तुम्हें मोतियाबिंद है और आपरेशन की सलाह दी। मैंने उनका कहना माना और जिला अस्पताल में जाकर इलाज करा लिया, अब मुझे सब कुछ पहले जैसा ही दिख रहा है। श्रीमती ढेला बाई ने बताया कि सब कुछ साफ दिख रहा है। अच्छा हुआ कि मैं हाट बाजार अस्पताल में चली गई। अब मैं अन्य बुजुर्गों को भी सलाह दे रही हूँ कि दिखने में थोड़ा भी धुंधला लगे तो वहां चली जाओ, बहुत अच्छा इलाज होता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...