रायपुर । नगर पालिक निगम में 21 मार्च को सुबह 11 बजे नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक होगी। बैठक में 1 घंटे की अवधि के दौरान प्रश्नकाल होगा। इसके बाद महापौर एजाज ढेबर नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2023- 24 का बजट निगम सदन के समक्ष सभापति के आदेशानुसार प्रस्तुत करेंगे।
महापौर एजाज ढेबर निगम बजट पर अभिभाषण प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद निगम सामान्य सभा की बैठक में नगर निगम के वार्षिक बजट सहित नगर निगम की मेयर इन काउंसिल ( एमआईसी) द्वारा नियमानुसार लिये गये संकल्प पर निर्धारित एजेंडों पर चर्चा एवं विचार – विमर्श किया जायेगा।










