बड़े अधिकारियों के लगातार नौकरी छोड़ने और अमेरिकी प्राइवेसी रेगुलेटर की चेतावनी के बीच एलन मस्क ने टि्वटर के दिवालिया होने की संभावना जताई है। ब्लूबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने कर्मचारियों को पहला ई-मेल किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह कंपनी के दिवालिया होने की आशंका से इनकार नहीं कर सकते हैं। दो सप्ताह पहले ही 44 अरब डालर में मस्क ने टि्वटर का अधिग्रहण् पूरा किया है।
उन्होंने ई-मेल में यह भी कहा कि टि्वटर की विज्ञापन से होने वाली आमदनी में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में अगर कंपनी सब्सक्रिप्शन बढ़ाने में असफल रहती है तो टि्वटर आगामी आर्थिक मंदी से बचने में सक्षम नहीं होगा। इस बीच हेट स्पीच, अभद्र भाषा और फर्जी खबरों पर नजर रखने वाले योल रोथ ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना प्रोफाइल बदलकर कंपनी का पूर्व ट्रस्ट एंड सेफ्टी प्रमुख कर लिया है। ब्लूमबर्ग और टेक वेबसाइट प्लेटफार्मर ने उनके नौकरी छोड़ने की सूचना पहले ही दे दी थी। इससे पहले टि्वटर की चीफ इन्फोर्मेशन सिक्योरिटी आफिसर ली किसनर ने ट्वीट करके पद छोड़ने का ऐलान किया।
चीफ प्राइवेसी आफिसर डेमियन कीरन और चीफ कंप्लायंस आफिसर मैरिएटन फोगार्टी ने भी इस्तीफा दे दिया है। उधर, यूएस फेडरल ट्रेड कमीशन ने कहा है कि वह गोपनीयता और अनुपालन से जुड़े अधिकारियों के कंपनी छोड़ने के बाद टि्वटर पर नजर बनाए हुए है। माना जा रहा है कि इन इस्तीफों से टि्वटर नियामक आदेशा का पालन करने में असफल रह सकता है। हालांकि मस्क के वकील एलेक्स स्पिरो ने कुछ कर्मचारियों को भेजे मेल में कहा कि कंपनी नियमों का अनुपालन करने में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ेगी।
टि्वटर का ग्रे “आधिकारिक” लेबल कुछ अकाउंट पर लौटा
टि्वटर ने फिर अपने कुछ प्रमुख अकाउंट के लिए ग्रे “आधिकारिक” लेबल को जोड़ दिया है। ये टि्वटर के अपने अकाउंट और अमेजन, नाइकी एवं कोका-कोला समेत कुछ बड़ी कंपनियों के अकाउंट पर नजर आया। न्यूयार्क टाइम्स”, “द न्यूयार्कर” समेत कुछ मीडिया कंपनियों को स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे यह लेबल मिला जबकि “वॉल स्ट्रीट जर्नल” एवं “द लास एंजिलिस टाइम्स” जैसे कुछ मीडिया घरानों को यह निशान नहीं मिला।
विरासती ब्लू वेरिफिकेशन चेकमार्क हटाए जाएंगे
एलन मस्क ने कहा है कि टि्वटर पर बहुत सारे फर्जी और नकली विरासती ब्लू वेरिफिकेशन चेकमार्क हैं और आने वाले महीनों में इन सभी को हटाया जाएगा। टि्वटर के नए सीईओ ने यह भी कहा कि आगे चलकर पैरोडी वाले अकाउंट के नाम में पैरोडी शामिल होना चाहिए। अभी तक इस तरह के अकाउंट सिर्फ अपने बायो में पैरोडी लिखकर काम चला लेते थे। मस्क ने ट्वीट करके कहा, पैरोडी के नाम लोगों को बरगलाना ठीक नहीं है, पैरोडी अकाउंट्स और ज्यादा सटीक होने की जरूरत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...