कभी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे एलन मस्क ने व्यक्तिगत संपत्ति के सबसे बड़े नुकसान का विश्व रिकार्ड बनाया है। वर्ल्ड रिकार्ड की मान्यता देने वाले संगठन गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड ने अपने एक ब्लाग पोस्ट में फोर्ब्स के अनुमान का हवाला देते हुए कहा है कि मस्क को नवंबर, 2021 से लगभग 182 अरब डालर का नुकसान हुआ है। हालांकि अन्य मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि यह आंकड़ा 200 अरब डालर के करीब है। हालांकि सटीक आंकड़ों का पता लगा पाना असंभव है, लेकिन मस्का का कुल घाटा वर्ष, 2000 में जापान के टेक इन्वेस्टर मासायोशी सोन को हुए 58.6 अरब डालर के रिकार्ड स्तर से बहुत ज्यादा है।
द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क की नेटवर्थ नवंबर, 2021 में 320 अरब डालर से घटकर जनवरी, 2023 में 137 अरब डालर रह गई। संपत्ति घटने का प्रमुख कारण टेस्ला के शेयरों का खराब प्रदर्शन है। हालांकि, इस नुकासन के बावजूद भी मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास स्पेस एक्स, टि्वटर, टेस्ला और न्यूरालिक जैसी कंपनियां हैं। उनके बाद तीसरे नंबर पर भारत के गौतम अदाणी का नंबर आता है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फ्रांस के बर्नार्ड अनाल्ट के पास चला गया है, जो लक्जरी सामान बनाने वाली कंपनी लुई विटानो के संस्थापक हैं और उनकी अनुमानित संपत्ति 190 अरब डालर है।
रिपोर्ट के अनुसार, टि््वटर के सौदे के लिए फंड एकत्र करने के वास्ते मस्क ने सबसे पहले सात अरब डालर मूल्य के टेस्ला के शेयर बेचे। इसके बाद पिछले साल नवंबर में चार अरब डालर के टेस्ला के शेयर बेचे। पिछले महीने यानी दिसंबर, 2022 में उन्होंने 3.58 अरब डालर के टेस्ला के शेयर बेचे। इस तरह वह अप्रैल से अब तक 23 अरब डालर मूल्य के टेस्ला के शेयर बेच चुके हैं। टि्वटर के अधिग्रहण के बाद मस्क की संपत्ति में तेज गिरावट दर्ज की गई है।
इस बीच गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड ने कहा है कि वर्ष, 2000 में मासायोशी सोन की संपत्ति कुछ ही महीनों में 78 अरब डालर से घटकर 19.4 अरब डालर पर आ गई थी। डाट काम का बुलबुला फूटने से उनकी कंपनी साफ्टबैंक लगभग दिवालिया हो गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने कई अमेरिकी और ब्रिटिश तकनीकी कंपनियों का अधिग्रहण किया और एक बार फिर से उनकी नेटवर्थ में चमत्कारिक तेजी आई। गिनीज ब्लाग पोस्ट में कहा गया है कि एलन मस्क ने जिस तरह से टि्वटर का अधिग्रहण किया है और अगर वह भविष्य में भी इस तरह की तकनीकी कंपनियों में निवेश करना जारी रखते हैं तो एक बार फिर से उनकी नेटवर्थ में उछाल देखने को मिल सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By Rakesh Soni /
February 12, 2026 /
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...
By User 6 /
February 13, 2026 /
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...
By Reporter 1 /
February 13, 2026 /
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
रायपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने ही घर में चोरी की साजिश रचने वाला नाबालिग पुलिस की जांच में बेनकाब हो गया। चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया...