Google Analytics Meta Pixel सवाल - जवाब: वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए आपसी सामंजस्य जरूरी - Ekhabri.com

सवाल – जवाब: वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए आपसी सामंजस्य जरूरी

रीति-रिवाज से सम्पन्न विवाह से मिलता है वैधानिक अधिकार


रायपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा प्रायोजित वेबिनार श्रृंखला के तहत छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा तथा आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक के अगुवाई में आज के वेबिनार में युवोदय संस्थान के सहयोग से बस्तर संभाग के युवक एवं युवतियों ने भाग लिया।


आज ‘‘वैधानिक, अवैधानिक विवाह, विवाह से संबंधित कानून दुरूपयोग, परिणाम एवं दुष्परिणाम‘‘विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में प्रश्नोत्तरी के जवाब आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने दिया, कार्यक्रम के वक्ता श्रीमती मेघा टेम्बुल्कर एएसपी, सुश्री मीनल पराड़कर अधिवक्ता, फौजिया मिर्जा उच्च न्यायालय (डिप्टी एडवोकेट जनरल) अधिवक्ता रहे।

आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने कहा कि महिला आयोग में कई मामले ऐसे आते है। जिसमें लड़कियां 18 वर्ष का इंतजार करती है फिर घर से भागकर शादी कर लेती है और बाद में शिकायत लेकर आती है। इसके लिए एक कहावत है खरबूजा चाकू पर गिरे या चाकू खरबूजे पर कटता खरबूजा ही है, यहां पर खरबूजा महिला है। तीनों धर्मों के विवाह के अलग-अलग प्रावधान है। यदि आप धार्मिक रीति रिवाज से शादी करते है तो वह वैधानिक माना जाता है। युवतियों को वर्तमान में पढ़-लिखकर अपना कैरियर बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आजकल के युवक-युवतियां अवैधानिक विवाह कर लेते है उसके बाद दैहिक शोषण, दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा देते है। घर से भाग जाना, हिरोइन, माॅडल बनाने के सपने दिखाना उनका शोषण किया जाना ये सब होने के बाद लड़की न घर की रह पाती है और न ही कहीं और की। इसलिये अवैधानिक विवाह के चक्कर में ना पड़ें और अपना जीवन बर्बाद ना होने दें।

मेघा टेम्बुल्कर ने कहा हमारे भारत में विवाह संबंधी हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 और विशेष विवाह अधिनियम 1954 है। विवाह एक ऐसा पवित्र बंधन है जो कि एक लड़के और लड़की को एक संबंध में पति पत्नी के रूप में जोड़ता है।विवाह से संबंधित होने वाले अपराधों को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा कई कानून पारित किये गये है। जिसमें लड़का और लड़की की एक निश्चित उम्र निर्धारित की गयी है।बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाया गया ऐसा करने वालों के खिलाफ सजा का प्रावधान भी किया गया है।

सुश्री मीनल पराड़कर ने कहा हिन्दू विवाह एक संस्कार है।हिन्दू विवाह उस सूरत में अनुष्ठित किया जा सकेगा जब लड़का 21 वर्ष का एवं लड़की 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो, मानसिक विकार से ग्रस्त न हो, विवाह और सन्तानोत्पत्ति के अयोग्य ना हो। हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 में ऐसे व्यक्ति से विवाह जिसका पति या पत्नी जीवित हो अकृत एवं शून्य होता है। प्रथम पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह अवैध माना जाता है। अग्नि के समक्ष वर और वधू को एक साथ सात फेरे व सात वचन लेना चाहिए तब यह विवाह पूरा माना जाता है।

यदि वैधानिक रूप से विवाह करते है तो उसे कानूनी अधिकार प्राप्त होते है।जिससे भविष्य में विधि अधिकारों में इसका लाभ ले सकते है। विवाह से संबंधित कानून धारा 9 दाम्पत्य जीवन की पुर्नस्थापना, धारा 10 न्यायिक पृथ्ककरण, धारा 13 (अ) तलाक, धारा 13 (ब) आपसी सहमति से विवाह विच्छेद, घरेलू हिंसा धारा 498 (अ) दहेज प्रताड़ना, धारा 495 पहले से शादीशुदा होने की बात छुपाकर दूसरा विवाह करना।

फौजिया मिर्जा उच्च न्यायालय (डिप्टी एडवोकेट जनरल) अधिवक्ता ने वैधानिक और अवैधानिक विवाह के बारे में विस्तार से सभी विधिक प्रावधानों की जानकारी दिया।


इस वेबिनार में सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रश्नोत्तरी के समय में एक से बढ़कर प्रश्न किये जिनके समाधान डाॅ. किरणमयी नायक तथा कार्यक्रम के वक्ताओं ने किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *