Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट में छत्‍तीसगढ़ की बची 5 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम तय...आज जारी हो सकती है लिस्‍ट - Ekhabri.com

कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट में छत्‍तीसगढ़ की बची 5 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम तय…आज जारी हो सकती है लिस्‍ट

लोकसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव की तारीख शनिवार दोपहर तीन बजे घोषित हो जाएंगे। आम चुनाव की तारीख घोषित होते ही देशभर में आचार संहिता लागू हो जाएगा। इधर, भाजपा ने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं।वहीं, कांग्रेस अब तक पांच सीटाें पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पाई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को बची सीटों पर नाम घोषित हो जाएंगे। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी संकेत दिए हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं, केवल घोषणा करनी बाकी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आठ मार्च को जारी पहली सूची में ही प्रदेश की छह सीटों पर नाम तय हो गए थे। इसमें राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा से डा. शिवकुमार डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू और रायपुर से विकास उपाध्याय के नाम शामिल थे।

पहली सूची जारी होने के बाद शेष बची सीटाें के नाम दूसरी में आने की उम्मीद थी। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद मंगलवार को दूसरी सूची जारी की गई थी लेकिन प्रदेश की एक भी सीट पर प्रत्याशी के नाम शामिल नही थे। प्रदेश में लोकसभा क्षेत्र कांकेर, सरगुजा, बस्तर,रायगढ़, बिलासपुर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।

दिग्गजों को मैदान में उतारा

प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने दिग्गजों को लोकसभा के चुनावी मैदान पर उतारा है। इनमें भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, सरोज पांडेय, चिंतामणि महाराज, संतोष पांडेय के नाम हैं। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, ज्योत्सना महंत, विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की पांच सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। इनमें कांकेर सीट से अनिला भेंडिया के नाम पर चर्चा हो रही है। इससे पहले पैनल में बीरेश ठाकुर व नरेश ठाकुर के नाम पर भी चर्चा की जा चुकी है। अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

Read Also  पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

कांग्रेस फूंक-फूंककर रख रही कदम

विधानसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। यही कारण है कि प्रत्याशी घोषित करने में जल्दबाजी नही की जा रही है। बस्तर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद दीपक बैज के मैदान में उतरने की संभावना है।

हालांकि, इस सीट से विधायक कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा का नाम भी चल रहा है। इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। सरगुजा लोकसभा सीट में शशि सिंह का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है, वहीं पैनल में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का नाम भी शामिल है। रायगढ़ लोकसभा से डा. मेनका सिंह, लालजीत राठिया, चक्रधर सिदार और रामनाथ सिदार के नाम शामिल हैं

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *