जोशीमठ ब्रिगेड हेड क्वार्टर पहुंचकर जवानों की हौसला अफजाई की
जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सैन्य अधिकारियों से भी जानी सीमा की स्थिति
गोपेश्वर (चमोली)। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने बुधवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में माणां पास पर चीन सीमा से लगी देश की अग्रिम चौकियों का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जोशीमठ में सैन्य अधिकारियों व जवानों से मुलाकात की। सीमा पर हालात की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने परिचालन संबंधी (ऑपरेश्नल) तैयारियों की समीक्षा की। वह गुरुवार को वापस लौटेंगे।
बुधवार दोपहर पौने बारह बजे जनरल नरवाने के हेलीकॉप्टर को माणा स्थित सेना के हेलीपैड पर उतरना था। इसके लिए वहां तैयारियां की गई थीं, लेकिन सेनाध्यक्ष सीधे माणा पास से लगी सीमा चौकियों के हवाई निरीक्षण के लिए चले गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सेनाध्यक्ष ने चीन सीमा से लगी भारत की अग्रिम चौकियों नीती पास और रिमखिम का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह ब्रिगेड हेडर्क्वाटर जोशीमठ पहुंचे। वह गुरुवार को भी सीमा का निरीक्षण कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह सीमावर्ती इलाकों का जायजा लेने और दीपावली से पहले जवानों की हौसला अफजाई के लिए पहुंचे हैं। वह बदरीनाथ धाम भी जा सकते हैं।
उत्तराखंड का यह सीमांत क्षेत्र काफी संवेदनशील माना जाता है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2014 से 2018 तक चमोली जिले की मलारी घाटी में स्थित बाड़ाहोती में 10 बार चीनी सैनिक घुसपैठ की कोशिश चुके हैं। हालांकि, हर बार चीनियों के मंसूबों को अग्रिम मोर्चे पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस और भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। भारत-चीन के बीच उत्तराखंड में 345 किमी लंबी सीमा है। पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र चीन सीमा से सटे हैं। इसमें चमोली जिले का 90 किलोमीटर हिस्सा शामिल है।
बता दें कि, पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव के बाद उत्तराखंड के सीमांत इलाकों में सेना पूरी तरह मुस्तैद है। चीन के साथ जारी तनाव के बीच उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी कड़ी की गई है। सेना और आइटीबीपी के साथ-साथ वायुसेना भी अलर्ट पर है। सुरक्षा की तैयारियों के बीच वायु सेना उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड भी मजबूत करने जा रही है। वायु सेना ने उत्तराखंड सरकार से एयरस्टिप और रडार लगाने के लिए जमीन भी मांगी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...