अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की अपनी योजना की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। इसी क्रम में नासा का एक उपग्रह सोमवार को पृथ्वी के इर्द गिर्द स्थित अपनी कक्षा से अलग होकर चंद्रमा की ओर बढ़ चला है। इस उपग्रह का आकार एक माइक्रोवेव ओवन जितना है।
कैपस्टोन उपग्रह को छह दिन पहले न्यूजीलैंड के माहिया प्रायद्वीप से राकेट लैब नामक कंपनी ने अपने एक छोटे इलेक्ट्रान राकेट से लांच किया था। उपग्रह को चंद्रमा तक पहुंचने में चार महीने और लगेंगे, क्योंकि यह न्यूनतम ऊर्जा का उपयोग कर रहा है।
राकेट लैब के संस्थापक पीटर बेक ने कहा कि इस उपलब्धि को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, ‘इस परियोजना में हमें ढाई साल लगे। इसे मूर्त रूप देना काफी कठिन था। उपग्रह को अपनी कक्षा की तरफ बढ़ता देखना अद्वितीय है… किसी महाकाव्य की तरह।” बेक ने कहा कि यह अपेक्षाकृत कम बजट वाला मिशन था। अमेरिका ने इसके लिए 3.27 करोड़ डालर का बजट तय किया था। यह अंतरिक्ष अनुसंधान के एक नए युग की शुरुआत है।
अगर बाकी मिशन सफल रहा तो कैपस्टोन चंद्रमा के ईद-गिर्द अपनी कक्षा में स्थापित होने के बाद महीनों तक अहम सूचनाएं भेजता रहेगा। इसकी कक्षा को नियर-रेक्टिलिनियर हैलो आर्बिट नाम दिया गया है, जो अंडे के आकार का होगा। यानी, इसकी कक्षा का आखिरी हिस्सा चंद्रमा के करीब होगा, जबकि दूसरा हिस्सा दूर। वास्तव में नासा एक अंतरिक्ष केंद्र बनाना चाहता है, जिसे गेटवे नाम दिया गया है। आर्टमिस कार्यक्रम के तहत अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री इसी केंद्र से होकर चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By Reporter 1 /
February 13, 2026 /
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...