मीडिया और शिक्षा जगत के दिग्गजों ने साझा किए अनुभव
रांची | एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा 9 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया। “बियॉन्ड द न्यूज़रूम: ब्रिजिंग द टैलेंट गैप थ्रू इंडस्ट्री–अकादमिक इमर्शन” विषय पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों, फिल्म निर्माताओं, डिजिटल मीडिया उद्यमियों, जनसंपर्क विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री बलबीर दत्त ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और एक सफल पत्रकार बनने के लिए निरंतर पढ़ना और लिखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से “पढ़ो, पढ़ो, पढ़ो और लिखो, लिखो, लिखो” का मंत्र अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मानव मस्तिष्क का स्थान नहीं ले सकता तथा भारत में मीडिया का भविष्य उज्ज्वल है।

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि केवल पढ़ना और लिखना ही नहीं, बल्कि सोचना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि मीडिया का उद्देश्य केवल ब्रेकिंग न्यूज़ देना नहीं, बल्कि समाज में विश्वास कायम करना और लोकतंत्र को मजबूत बनाना भी है।
कॉन्क्लेव के दौरान “क्लासरूम टू न्यूज़रूम: ब्रिजिंग द अकादमिक–इंडस्ट्री गैप” और “मीडिया एंटरप्रेन्योरशिप: स्टार्ट-अप्स एंड इमर्जिंग बिजनेस मॉडल्स” विषयों पर दो पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया। इसमें पीटीआई, टाइम्स ऑफ इंडिया, दैनिक भास्कर, ज़ी बिहार-झारखंड, प्रभात खबर, रफ्तार मीडिया, झारखंड विधानसभा, द फॉलोअप, रांची प्रेस क्लब, कशिश न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों ने मीडिया के बदलते स्वरूप, रोजगार, उद्यमिता और नई चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों विवेक तिग्गा और आर्यन कुमार द्वारा निर्मित लघु फिल्म “पलायन” का भी प्रदर्शन किया गया। यह फिल्म हाल ही में आयोजित चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में तीन पुरस्कार जीत चुकी है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अडानी पावर लिमिटेड, ख्याति – द बुटीक, स्माइल रिटर्न और झेंग युआन मोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड (ओप्पो झारखंड) का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि इस मीडिया कॉन्क्लेव का उद्देश्य उद्योग और अकादमिक जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना और मीडिया उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप उन्हें तैयार करना है। एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड का पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग आधुनिक मीडिया प्रयोगशालाओं और उद्योगोन्मुख शिक्षा के लिए प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में शामिल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...